फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sanitation works will be done in Gram Panchayat Khurrampur with Rs 15.58 lakhs.

Saharanpur News: 15.58 लाख से होंगे ग्राम पंचायत खुर्रमपुर में स्वच्छता के कार्य

Sun, 28 Jan 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Sanitation works will be done in Gram Panchayat Khurrampur with Rs 15.58 lakhs.
सहारनपुर। विकासखंड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत खुर्रमपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15.58 लाख की लागत से कई कार्य होंगे। इसको लेकर जिला पंचायत राज विभाग ने रूपरेखा तैयार कर ली है। ग्रामीणों की जलभराव की समस्या का भी समाधान होगा।
विज्ञापन

दरअसल, जनपद के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों में इन दिनों स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस और तरल कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बड़े प्रोजेक्ट के तहत रिसोर्स रिकवरी सेंटर और घर-घर से कूड़ा एकत्र करने पर कार्य चल रहा है। रिसोर्स रिकवरी सेंटर पर इस कचरे को अलग-अलग कर उपयोगी बनाए जाने भी योजना है।
विज्ञापन

वहीं, कई छोटे-छोटे कार्य भी ग्राम पंचायत निधि से कराए जाएंगे। इसी क्रम में ब्लॉक मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत खुर्रमपुर में स्वच्छ को लेकर कई कार्य कराए जाएंगे। इसको लेकर जिला पंचायत राज विभाग ने खाका तैयार कर लिया है, जिस पर 15.58 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
यह होंगे कार्य
ग्राम पंचायत में रखे जाएंगे प्लास्टिक बैंक। इनमें ग्रामीण प्लास्टिक वाला कूड़ा ही डालेंगे। यहां से इस कचरे को रिसोर्स रिकवरी सेंटर तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा सोक पिट का कार्य होगा। नालों और नालियों की सफाई को विशेष अभियान चलेगा, जिन जगहों पर थोड़ी बहुत जलभराव की समस्या है, उसको भी दूर कराया जाएगा। नालों और नालियों में जाने वाले कूड़े को रोकने के लिए जालीदार कैचर लगेंगे। तालाबों के किनारे पौधरोपण होगा। घर-घर से कचरा एकत्र करने वाले ई-रिक्शा वाले रेहड़े खरीदे जाएंगे। इसी तरह अनेक कार्य कराए जाएंगे।

-----
वर्जन:-
प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य होने हैं। खुर्रमपुर में कार्य कराए जाएंगे। इसी तरह अन्य ग्राम पंचायतों में भी कार्य होंगे।----आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed