फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sanitation workers go on strike, Municipal Corporation on the back foot, demands accepted

Saharanpur News: सफाईकर्मियों की हड़ताल, बैक फुट पर आया नगर निगम, मानी मांगें

Mon, 29 Sep 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 29 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers go on strike, Municipal Corporation on the back foot, demands accepted
सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते चकराता रोड पर लगा कचरे का&nbs
-नगर निगम में पांच दिन धरना देने के बाद रविवार को की हड़ताल से शहर में लगेे गंदगी के ढेर
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सफाईकर्मियों की हड़ताल से नगर निगम बैक फुट पर आ गया है। नगर निगम ने कर्मचारियों की तीनों मांगों को मान लिया है। इसके बाद सफाईकर्मियों ने सोमवार को नगर निगम में की जाने वाली तालाबंदी और प्रदर्शन को वापस ले लिया है। लेकिन रविवार की हड़ताल के कारण महानगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे नजर आए। इनकी वजह से लोगों को परेशानी रही।
नगर निगम ने जनता रोड स्थित वाल्मीकि कॉलोनी में 65 साल से अधिक समय से रह रहे सफाईकर्मियों के परिवारों को नोटिस जारी किए थे। निगम ने आवासों को नगर निगम का बताते हुए खाली करने को कहा था। साथ ही सफाईकर्मियों को पेंशन से की जा रही 25 फीसदी कटौती को लेकर भी एतराज था।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निगम ने माता या पिता के त्यागपत्र के बाद कई दशक पूर्व नौकरी पर रखे गए करीब 70 कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किए थे। नोटिस वापस लिए जाने और 25 फीसदी कटौती बंद कराने की मांग को लेकर सफाईकर्मी नाराज थे, जो पांच दिन से नगर निगम में धरना और प्रदर्शन कर रहे थे। शनिवार के धरने में रविवार से हड़ताल की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की ही शाम महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई और निगम अधिकारियों ने सफाईकर्मियों को समझाने का प्रयास किया था। महापौर ने आश्वासन दिया था कि मांगें मान ली जाएंगी, लेकिन सफाईकर्मियों के नेता लिखित में आश्वासन मांग रहे थे। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने रविवार से हड़ताल शुरू कर दी थी।
इसकी वजह से महानगर में कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे नजर आए। बाजारों में भी कचरा फैला रहा। इससे नगर निगम बैक फुट पर आ गया। नगर निगम के अधिकारियों ने रविवार के अवकाश के बावजूद सफाई कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक की। कर्मचारी नेता सोनी आजाद ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को माने जाने का लिखित में आश्वासन मिला है। इसके बाद सफाईकर्मियों ने सोमवार की तालाबंदी, धरना और प्रदर्शन तथा हड़ताल वापस ले ली।

------
मानी गई सफाईकर्मियों की मांगें
- जनता रोड स्थित वाल्मीकि कॉलोनी में रह रहे परिवारों को भेजे गए नोटिस वापस लिए जाएंगे।
- हरिजन कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश से आच्छादित प्रकरणों में कटौती नहीं होगी, जो कटौती हुई है पेंशन व एरियर के रूप में दी जाएगी।
- त्याग पत्र पर नौकरी पाने वालों के प्रकरण में उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णयों पर विधिक राय के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।

सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते चकराता रोड पर लगा कचरे का&nbs

सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते चकराता रोड पर लगा कचरे का&nbs

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed