{"_id":"61476d268ebc3e7fb70cceb3","slug":"sanitation-workers-assaulted-uproar-saharanpur-news-mrt556972544","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडी समिति रोड पर सफाई कर्मचारियों के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि सफाई कर्मचारियों को जातिसूचक शब्द कहे गए। पता लगते ही सफाई कर्मचारी संगठनों में आक्रोश फैल गया और पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। कोतवाली मंडी पुलिस ने मामला शांत कराया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
रविवार को नगर निगम के सफाई नायक राजीव के साथ मंडी समिति रोड पर कर्मचारी सफाई कर रहे थे। आरोप है कि उसी समय वहां पर नौशाद नामक व्यक्ति पहुंचा, उसने सफाई कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच की। इसके बाद कुछ देर बाद ही नौशाद का पुत्र आजम व एक अन्य व्यक्ति वहां आ गया। तीनों ने मिलकर सफाई नायक और सफाईकर्मियों के साथ मारपीट कर हंगामा कर दिया। सफाई कर्मचारियों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। इसी दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और सफाई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने हंगामा किया।
पता लगते ही कोतवाली मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। सफाई संगठन के नेता सोनी आजाद ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली मंडी पुलिस ने सफाई कर्मचारी नीलम की तहरीर पर नौशाद, आजम और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोप है कि मारपीट के दौरान सफाई कर्मचारियों को जातिसूचक शब्द भी कहे गए। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।