फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sanitation campaign started in the city

शहर में चला सैनिटाइजेशन अभियान

Sat, 18 Jul 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sanitation campaign started in the city
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान कोर्ट रोड़ पर सेनेटाइज करते निगम कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम की जिम्मेदारी भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को नगर निगम ने अभियान चलाकर हॉटस्पॉट और अन्य क्षेत्रों को सैनिटाइज किया। इसके अलावा कूड़ा उठान भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर गैराज प्रभारी एसबी अग्रहरि के नेतृत्व में हॉटस्पॉट के अलावा प्रमुख कार्यालय परिसरों और इमारतों को सैनिटाइज किया गया। शनिवार को पिंजोरा बादशाहपुर, मोहम्मदपुर माफी, पंत विहार, फतेहपुर जट्ट, शारदानगर उत्तरी, नवीन नगर, शिवाजी नगर, कपिल विहार, टैगोर गार्डन, चंद्रनगर, छिपियान, नुमाइश कैंप, रेलवे क्वार्टर्स, लेबर कालोनी, जनकपुरी, बेरीबाग, इलाहीपुरा, गिल कालोनी, ब्रिजेश नगर, सराय हिसामुद्दीन, गुरुद्वारा रोड, हकीकत नगर, आवास विकास, दीवानी कचहरी आदि को सैनिटाइज किया गया। कई वार्डों में ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव किया गया। इसके अलावा शहर से कचरा उठान भी शुरू कराया गया है। कूड़ा उठान के लिए 13 ट्रक, दो लोडर, चार जेसीबी, दो बड़ी पोकलेन, 12 छोटे टेंपो लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण को देखते हुए शहर को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए भी फॉगिंग, दवाओं का छिड़काव आदि किए जा रहे हैं। इसके अलावा डंपिंग ग्राउंड पर मार्ग की समस्या थी, जो दूर हेे गई है। तेजी के साथ कचरे केे शहर से बाहर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed