{"_id":"61d09e9022d35e3a1f01c411","slug":"sania-and-afsha-won-the-computer-competition-saharanpur-news-mrt5716844120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर प्रतियोगिता में सानिया और अफशा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर प्रतियोगिता में सानिया और अफशा ने मारी बाजी
विज्ञापन
ळात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर व मॉडल का अवलोकन करती मुख्य अतिथि व अन्य
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास के माध्यम से सक्षम बनाने हेतु शिवपति बालिका इंटर कॉलेज बेहट में आयोजित कंप्यूटर प्रशिक्षण में शनिवार को कंप्यूटर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सानिया और सीनियर वर्ग में अफशा ने मारी बाजी
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग को कंप्यूटर के भाग विषय पर तथा सीनियर वर्ग को कंप्यूटर के उपयोग विषय पर चित्रकला के माध्यम से अपनी कला तथा सृजनात्मकता को प्रदर्शित करना था। प्रतिभागी छात्राओं ने विषय पर पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डीएवी कॉलेज सहारनपुर की रिटायर्ड शिक्षिका प्रवीण मोंगा ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में कंप्यूटर के प्रति उत्साह एवं जागरूकता का संचार करना था। काऑर्डिनेटर अदिति बनर्जी द्वारा बताया गया कि कंप्यूटर की दैनिक कक्षाओं के अतिरिक्त सप्ताह में एक बार विशेष सत्र भी आयोजित किया जाता है। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सानिया कुरैशी प्रथम, सानिया राव द्वितीय तथा जिया खान तृतीय स्थान पर रही। अलहमा, जैनब तथा सादिया मलिक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सीनियर वर्ग में अफशा प्रथम, नबा द्वितीय तथा शाजिया तृतीय स्थान पर रही। हिना, खुलुद और महक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कक्षा 10 की मरियम को कंप्यूटर का मॉडल बनाने हेतु स्पेशल पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली प्रत्येक छात्रा को एक-एक पेन देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रीटा गुप्ता उदय बनर्जी, विपिन सिंघल, रीता गुप्ता, जया धीमान, पूनम गुप्ता, पूनम शर्मा, सरोज खुराना, शमा, अदिति, मंतशा आदि की उपस्थिति रही।

कम्प्यूटर प्रतियोगिता में एक छात्रा द्वारा बनाया कम्प्यूटर का मॉडल- फोटो : SAHARANPUR