फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   salute to the spirit of nurses

नर्सों के जज्बे को सलाम

Thu, 12 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
salute to the spirit of nurses
सहारनपुर। विश्व नर्स दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत एसबीडी जिला अस्पताल की नर्सों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र पाकर नर्सों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी को सेवा भाव से करने की शपथ दोहराई। साथ ही सम्मान देने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार जताया।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र के सम्मुख वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह, सहायक नर्सिंग अधीक्षक मोनिता अग्रवाल, वरिष्ठ सहायक देव कुमार और शशि सैनी द्वारा कैंडल जलाकर किया। इस दौरान नर्सों द्वारा केक काटकर फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद नर्सों ने हाथ में कैंडल लेकर ड्यूटी को निष्ठा और सेवाभाव के साथ करने की शपथ ली। डॉ. केवी सिंह ने सभी नर्सों को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। सहायक नर्सिंग अधीक्षक मोनिता अग्रवाल व वरिष्ठ सहायक देव कुमार ने कोरोना काल में नर्सों द्वारा किए कार्यों की सराहना की। नर्सों को अपनी महत्ता को समझते हुए ड्यूटी को अंजाम देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन शशि सैनी ने किया। कार्यक्रम में सुुरेश शर्मा, सोनिया पाल, ब्रजपाल, दीपक, लता, किरण, नवाज, अनुराधा, कविता, मोनिका, सुदेश, सुशीला, अनीता सिंह, सीता, सविता गोस्वामी, ममता सक्सेना, प्रवीण चतुर्वेदी, ज्ञानो लुइस, रीता लुइस, संध्या, नीरज, सल्तनत, मंजू देवी, सीमा, स्वीटी, मीना देवी, स्वाति, कुलदीप, लक्ष्मी, इरमनाज, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें किया सम्मानित
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राखी, विभा धीमान, आशीष गिरी, सीमा पिलखनी, संतोष सिलवानी, रेखा रानी, अमरजीत कौर, हैलेन बैरेट, संगीता अग्रवाल, राजीव, नीलम, सरोज, मृत्युंजय, रेणुका, रवि आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर करने की मिलती है प्रेरणा
संतोष सिलवानो का कहना है कि अमर उजाला ने नर्स दिवस को खास बना दिया है। जब कोई काम की सराहना करता है तो काम को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है।
सम्मान से लगता है मेहनत सफल हो रही
अमरजीत कौर का कहना है कि सभी नर्सों ने कोरोना काल में पूरी लगन और निडर होकर काम किया। जब कोई संस्था सम्मान देती है तो लगता है कि मेहनत सफल रही है।
पहले भी मिल चुका है प्रशस्ति पत्र
विभा धीमान का कहना है कि उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन से दोबारा सम्मानित होने का मौका मिला है। पहली बार उन्हें कोरोना काल में सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र मिल चुका है।

सभी नर्सों का है सम्मान
हैलेन बैरेट का कहना है कि यह सभी नर्सों का सम्मान है। कोरोना काल में नर्सों ने सराहनीय जिम्मेदारी निभाई है। नर्स दिवस हमें बेहतर करने की सीख देता है।

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित नर्सेज दिवस पर आयोजित कार्याक्रम में विचार रखती विभा ध?

जिला अस्पताल में अमर उजाला द्वारा आयोजित नर्सेज दिवस पर आयोजित कार्याक्रम में विचार रखती विभा ध?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed