फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   sale of gold and silver jewelery

Saharanpur News: सोने-चांदी के जेवरात की हुई बिक्री

Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
sale of gold and silver jewelery
सहारनपुर में अक्षय तृतीय कोर्ट रोड पर सोने की खरीदारी करती महिलाए
अक्षय तृतीयाः
विज्ञापन


-- जिले में बिके 700 दुपहिया और 60 से अधिक चौपहिया वाहन
-- जिले में शादियां भी खूब हुईं, होटल और बैंक्वेट हॉल रहे बुक

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। अक्षय तृतीया पर जिले में खूब शादियां हुई हैं। अधिकांश होटल और बैंक्वेट हॉल बुक रहे। वहीं, सोने-चांदी के कारोबार भी अच्छा रहा, जिससे सराफा कारोबारियों के चेहरे खिल गए। इसके अलावा करीब 470 दुपहिया और 60 चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई है।

अक्षय तृतीया पर शादियों का शुभ मुहूर्त होता है। इस दिन सोने-चांदी के जेवरात खरीदना भी शुभ माना जाता है। शनिवार को अक्षय तृतीया पर्व मनाया गया है। जिले में अधिकांश होटल और बैंक्वेट हॉल फुल रहे। होटलों और बैंक्वेट हॉल को संचालकों ने पहले ही सजा लिया था। जीपीओ रोड के होटल स्वामी सरदार चिराग सिंह ने बताया कि काफी दिनों बाद अक्षय तृतीया पर शादियों का शुभ मुहूर्त आया है। उनके होटल में दो शादियां हुई हैं। इसी तरह अन्य होटल और बैंक्वेट हॉल भी बुक रहे और रात के समय ज्यादा शादियां हुईं।
विज्ञापन

कोर्ट रोड के सराफा कारोबारी गौतम शंकर सिंघल, नितिन जैन, संजय जैन, सराफा बाजार के व्यापारी राम राजीव सिंघल ने बताया कि अक्षय तृतीय पर सोने-चांदी का कारोबार अच्छा रहा है। सोने-चांदी के जेवरात खूब बिके हैं। कुछ लोगों ने आर्डर पर जेवरात तैैयार कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली रोड के ऑटो मोबाइल कारोबारी अजय वर्मा ने बताया कि उनके यहां 107 से अधिक दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। ऑटो मोबाइल व्यवसायी निपुुण जैन ने बताया कि उनके यहां 123 दुपहिया और 10 चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। उनका अनुमान है कि जिले में 470 से अधिक दुपहिया और 60 चौपहिया वाहन बिके हैं।
---------

फूलों और बैंडबाजे का कारोबार भी बढ़ा

शादियां होने की वजह से फूलों के कारोबार में इजाफा हुआ है। क्योंकि, होटल और बैंक्वेट हॉल की सजावट के लिए फूूलों का इस्तेमाल हुआ है। जोगियान पुल के फूल कारोबारी शमीम उर्फ भूरा ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को पिछले दिनों की अपेक्षा फूलों का कारोबार अच्छा रहा है। वहीं, घंटाघर के बैंड संचालक नजाकत अली का कहना है कि बैंड कारोबार भी बढ़िया है। उनके सभी बैंड बुक हैं। रात में ज्यादा शादियां हुई हैं। वहीं, डीजे संचालक मनीष वालिया का कहना है कि डीजे व्यापार भी बढ़िया रहा है।


---------

कपड़ों की पहले ही कर ली थी खरीदारी, कैटर्स भी खुश
शादियों को लेकर लोगों ने कपड़ों की खरीदारी पहले कर ली थी। रायवाला के कपड़ा कारोबारी राधेश्याम नारंग और संजय मल्होत्रा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर शादियों शुभ मुहूर्त है। शादियों के लिए लोगों ने कपड़ों की खरीदारी पूर्व में ही कर ली थी। गोविंदनगर के कैटरिंग कारोबारी रविंद्र कुमार ने बताय कि कैटरिंग का व्यापार भी अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed