फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Youth beaten up, police challans two for breach of peace on the instructions of SSP

UP: नग्न कर युवक की पिटाई का मामला, SSP ने दिए कार्रवाई के सख्त निर्देश, पुलिस ने शांतिभंग में काटा 2 का चालान

Mon, 03 Jul 2023 06:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 03 Jul 2023 06:53 PM IST
सार

Saharanpur News : एक युवक की नग्न हालत में पिटाई की गई। मामले का वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी ने कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने शांतिभंग में दो का चालान काटा है।

विज्ञापन
Saharanpur: Youth beaten up, police challans two for breach of peace on the instructions of SSP
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह में एक नग्न व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकानदार सहित दो का शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया। 

विज्ञापन


बता दें कि एक युवक गली छिम्पियान स्थित हलवाई की दुकान के गल्ले से नगदी चुराकर भाग रहा था, जिसे एक राहगीर ने सड़क पर दबोच लिया। वहीं, दुकानदार के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे गुस्साए लोगों ने उसके थप्पड़ जड़ दिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: भीम आर्मी चीफ ने की CBI जांच की मांग, बोले- गोली लगी पिस्टल से दिखाया तमंचा, सरकार पर बरसे आजम

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि युवक ने पिटाई से बचने के लिए अपने कपड़े उतार दिए और नग्न हो गया। इसके बाद वह मौका पाकर भाग निकला। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

यह भी पढ़ें: UP: जिगर के टुकड़ों पर हादसों का कहर, दुनिया से चले गए मां के दो लाल, सूना हुआ आंचल, हर तरफ पसरा मातम

उधर, एसएसपी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। गंगोह पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकानदार शिवम व पड़ोसी देवज्ञ का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed