{"_id":"6afdef2f30226d0d460884bf","slug":"beat-excise-constable-and-liquor-shop-license-suspended-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-188161-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बीट आबकारी सिपाही और शराब की दुकान का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बीट आबकारी सिपाही और शराब की दुकान का लाइसेंस निलंबित
Thu, 19 Nov 2026 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद के गांव डांकोवाली में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर मिलावटी शराब का खेल पकड़ा था। इस मामले में अब आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए बीट आबकारी सिपाही और शराब की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले में अभी जांच जारी है।
14 नवंबर को आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार ने देवबंद के गांव डांकोवाली में कंपोजिट शराब की दुकान पर छापा मारा था। इस दौरान मिलावटी शराब के आठ पव्वे मिले थे। इन पर अंग्रेजी शराब का लेबल लगाकर बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान शराब दुकान मालिक नीमा की भी तबीयत बिगड़ गई थी। मामले में देवबंद के आबकारी निरीक्षक ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई। जांच के दौरान पता चला था शराब का सेवन करने वाले लोग ढक्कन पर लगा क्यूआर कार्ड उतारकर दीवार पर चिपका देते थे।
बोतल खाली होने के बाद वहीं रखकर चले जाते थे। इन्हीं बोतलों में देसी आदि शराब भरी जाती थी। दीवार पर लगा क्यूआर कोड का स्टीकर इन पर लगाकर उसे अंग्रेजी कहकर बेचते थे। संबंधित क्षेत्र के बीट सिपाही का संलिप्तता सामने आई। अब आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर सुधीर कुमार ने बीट आबकारी सिपाही सरगम और शराब की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।