फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Women were recruited in the name of employment, the company absconded after cheating

सहारनपुर: रोजगार के नाम पर महिलाओं को जोड़ा, ठगकर कंपनी हो गई फरार

Tue, 06 Aug 2024 04:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 06 Aug 2024 04:56 PM IST
सार

रोजगार के नाम पर सैकड़ों महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली रोड पर एक प्राइवेट कंपनी महिलाओं का पैसा लेकर फरार हो गई। जब महिलाओं को पता चला तो वे कंपनी के कार्यालय पर पहुंची। यहां कंपनी का कोई भी कर्मचारी नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर विकास भवन के पास चार महीने पहले एशियन इंटरप्राइजेज नामक कंपनी ने कार्यालय खोला था। महिलाओं को 2400 रुपये लेकर कंपनी से जोड़ा जाता था। इन्हें दो किलो ऊन दी जाती थी, जिससे फूल बनवाए जाते थे। जो महिला दूसरी महिला को जोड़ती थी, उन्हें कंपनी की तरफ से 400 रुपये का कमीशन मिलता था। 15 दिन बाद महिलाओं को चार हजार रुपये देने का वायदा किया जाता था। बुधवार को कंपनी के लोगों ने महिलाओं को कार्यालय पर बुलाया था। 
विज्ञापन


जब महिलाएं कार्यालय पर पहुंचीं तो वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। इस पर महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सैकड़ों महिलाएं कार्यालय के बाहर जमा हो गई। पता लगते ही थाना सदर बाजार, कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं ने दिल्ली रोड पर पहुंचकर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। महिलाओं का कहना था कि उनके पैसे वापस दिलाएं जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed