फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Women Commission member Meenakshi Bharala said, women like Sonam-Muskaan are hanged

Saharanpur: महिला आयोग सदस्य मीनाक्षी भराला बोलीं, सोनम-मुस्कान जैसी महिलाओं को हो फांसी, चंद्रशेखर पर ये कहा

Mon, 23 Jun 2025 05:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 23 Jun 2025 05:16 PM IST
सार

आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंची। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान पर उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना सपना पूरा होने जैसा है।

विज्ञापन
Saharanpur: Women Commission member Meenakshi Bharala said, women like Sonam-Muskaan are hanged
मीनाक्षी भराला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बयान दिया है। उन्होंने महिला अपराधों, हालिया मामलों और महिला सम्मान को लेकर बात की। कहा कि सोनम-मुस्कान जैसी महिलाओं को फांसी होनी चाहिए।
विज्ञापन

 

सोमवार को दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान पर संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उनके सपनों को साकार किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मीनाक्षी ने कहा कि महिला अपराधों से जुड़ी रोजाना 250 शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने खासतौर पर मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी महिलाओं को जीने का हक नहीं है। उन्हें फांसी होनी चाहिए। कुछ गलत महिलाओं की वजह से पूरे समाज को बदनाम न किया जाए। हालांकि महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं।
 
विज्ञापन

उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर लगे आरोपों को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया। बताया कि पीड़िता की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंच चुकी है। इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कोई सांसद हो या विधायक, किसी को भी महिला उत्पीड़न का अधिकार नहीं है। इस मामले में भी जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed