{"_id":"670e845d676d575f9701e913","slug":"saharanpur-why-are-people-making-roti-by-spitting-then-another-video-went-viral-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: आखिर क्यों थूक लगाकर बना रहे रोटी... फिर वायरल हो गया एक और वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: आखिर क्यों थूक लगाकर बना रहे रोटी... फिर वायरल हो गया एक और वीडियो
Tue, 15 Oct 2024 08:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 15 Oct 2024 08:34 PM IST
सार
शहर कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय के पास एक होटल है। यहां तंदूर पर रोटी बनाने वाला कर्मचारी रोटी पर थूकता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
रोटी पर थूकता कारीगर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल पर कारीगर थूक लगाकर तंदूर में रोटी डालता दिखाई दे रहा है। होटल के पास खड़े किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
होटल शहर कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय के पास स्थित है। यहां तंदूर पर रोटी बनाने वाला कर्मचारी रोटी पर थूकता हुआ नजर आ रहा है। इस मामले में बजरंग दल कार्यकर्ता भी सामने आए। शक्ति राणा का कहना है कि थूककर रोटी बनाने की घटना से होटल पर आने वाले लोगों में आक्रोश है। खाने की चीजों में थूककर बीमारी फैलाई जा रही है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने तहरीर देकर होटल संचालक और कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान हो गई है। उसे बुलाया गया है। पूछताछ के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।