फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: While attempting to overtake, a speeding bus hit two students riding a bike and crushed them

Saharanpur: ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो छात्रों को मारी टक्कर, पहिये से कुचल दिया

Mon, 12 Jan 2026 04:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 12 Jan 2026 04:45 PM IST
सार

Death of two students: शाहपुर गाड़ा निवासी आर्यन और दीपक बाइक पर सवार होकर ट्यूशन से लौट रहे थे। बस चालक की लापरवाही के कारण दोनों की जान चली गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Saharanpur: While attempting to overtake, a speeding bus hit two students riding a bike and crushed them
दीपक और आर्यन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकासनगर हाईवे पर रविवार देर शाम तेज रफ्तार बस ने ट्यूशन से लौट रहे बाइक सवार दो छात्र गांव शाहपुर गाड़ा निवासी आर्यन (14) और दीपक (17) को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस के पहिए के नीचे आने से आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। परिचालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा।

विज्ञापन


हादसा मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जाटोवाला में हुआ। गांव शाहपुर गाड़ा निवासी आर्यन और दीपक रविवार शाम करीब सात बजे बाइक पर सवार होकर बेहट से ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आई बस ने आगे निकलने के प्रयास में इन्हें साइड मार दी। सड़क पर गिरने के बाद आर्यन बस के नीचे आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दीपक को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सहारनपुर अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, ग्राम प्रधान जाटोवाला सतीश धीमान एवं शाहपुर गाड़ा के प्रधान मंसूर चौधरी के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा। आर्यन कक्षा 10 और दीपक कक्षा 12 का छात्र था। सीओ वैभव पांडे ने बताया कि मौके से भागे बस चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed