फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: water level of rainy rivers increased, devotees will not going to Shakambhari Devi temple

उफान पर बरसाती नदियां: शाकंभरी देवी मंदिर में जाने से श्रद्धालुओं को रोका, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

Sat, 22 Jul 2023 04:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Jul 2023 04:42 PM IST
सार

Saharanpur Flood News : बरसाती नदियों के उफान पर आने से श्रद्धालुओं को शाकंभरी देवी मंदिर में जाने से रोक दिया गया है। वहीं, दर्जनों गांवों का संपर्क भी टूट गया है।

विज्ञापन
Saharanpur: water level of rainy rivers increased, devotees will not going to Shakambhari Devi temple
उफान पर बरसाती नदियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद शनिवार की सुबह शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली सभी बरसाती नदियों में पानी आ गया। दोपहर के समय जलस्तर बढ़ने से नदियां पूरे उफान आ गईं।

विज्ञापन


वहीं, शाकंभरी देवी में खोल (नदी) में पानी आने पर पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए श्रद्धालुओं को बाबा भूरादेव मंदिर से वापस करना शुरू कर दिया। माइक से अनाउंसमेंट कर पुलिसकर्मी लगातार श्रद्धालुओं को नदी की तरफ जाने से मना करते रहे हैं। 

विज्ञापन

उधर, सिद्ध पीठ में दर्शनों के लिए पहले से गए हुए श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। इसके अलावा बरसाती नदियों में पानी के चलते क्षेत्र के दर्जनों गांव का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। बेहट-शाकंभरी देवी व बेहट-बिहारीगढ़ रूट भी बंद रहने से बसों का संचालन बंद रहा। 

यमुना का जलस्तर बढ़ा
पहाड़ों पर हो रही बरसात से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में हथिनी कुंड बैराज से पूर्वी यमुना और पश्चिमी यमुना नहरों को फिर से बंद कर दिया गया है। पीछे से आ रहे पानी को बैराज में लगातार सीधा यमुना में छोड़ा जा रहा है। बैराज के नियमों के अनुसार, 80 हजार क्यूसेक से अधिक पानी होने पर दोनों नहरों को बंद कर पानी सीधा छोड़ा जाता है। दोपहर 12 बजे 2.40 लाख से अधिक क्यूसेक पानी लगातार यमुना में चल रहा था। ऐसे में शामली, बागपत और दिल्ली में फिर से बाढ़ के हालात बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UP: सीएम योगी बोले- जल्द गठित होगा शुकतीर्थ विकास परिषद, 'पिछलों सरकारों में चोरी होते थे किसानों के इंजन'

विज्ञापन

हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी से लगातार चल रहा पानी 
सुबह 9 बजे   1,47,857 क्यूसेक 
10     बजे   2,09,042 क्यूसेक
11    बजे  2,23,054  क्यूसेक
दोपहर 12 बजे 2,40,825 क्यूसेक

यह भी पढ़ें: बड़ा हादसा टला: नदी की उफनती धारा में फंसी थी रोडवेज बस, JCB से सुरक्षित निकाले गए 70 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed