फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Violence: Saharanpur Police arrested 84 miscreants, 130 accused have been identified

Saharanpur Violence: सहारनपुर पुलिस ने 84 उपद्रवी किए गिरफ्तार, 130 आरोपियों को किया गया चिह्नित

Mon, 13 Jun 2022 09:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Jun 2022 09:11 PM IST
सार

सहारनपुर में हुई हिंसा के मामले में पुलिस अभी तक 84 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं कई अन्य आरोपी अपने घरों से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Saharanpur Violence: Saharanpur Police arrested 84 miscreants, 130 accused have been identified
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद घंटाघर पर बवाल करने के मामले में पुलिस अभी तक 84 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को पुलिस ने दस आरोपियों को दबोचा है। इसके अलावा वीडियो, फोटो और मुखबिर तंत्र के माध्यम से पुलिस 130 आरोपियों को चिह्नित किया गया है। 

विज्ञापन


सोमवार को भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगर कोतवाली और क्राइम ब्रांच के अलावा पुलिस की तीन टीमों ने पुरानी मंडी, 62 फुटा रोड, खाताखेड़ी, नदीम कॉलोनी, आजाद कॉलोनी, कंबोह का पुल, रांघड़ों का पुल, चिलकाना रोड, एकता कॉलोनी, सिराज कॉलोनी, मोहल्ला छत्ता जंबूदास आदि क्षेत्रों में दबिश दी। पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कई अन्य आरोपी अपने घरों से फरार हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। अभी तक 84 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। करीब 130 को चिह्नित कर लिया गया है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले तीन दबोचे


शहर से सटे गांव शेखपुरा में धार्मिक भावनाएं आहत करने के इरादे से पोस्टर चिपकाने वाले तीन और आरोपियों को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: चिकित्सकों के साथ संवाद में बोले उप-मुख्यमंत्री- सेवा भाव से कार्य करें डॉक्टर, कई मुददों पर की चर्चा


एसपी राजेश कुमार ने बताया कि माहौल खराब करने के इरादे से देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में गुरुवार की रात शरारती तत्वों ने गांव में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले पोस्टर लगा दिए थे। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार जेल भेज चुकी है। जांच के बाद नाम प्रकाश में आने पर अब सिकंदर, अजीम और साहिल निवासी मोहल्ला दरबारा गांव शेखपुरा कदीम को गिरफ्तार किया गया है।
 

यह भी पढ़ें: Saharanpur Violence:  काले झंडे-नीली टोपी वाले युवक पुलिस के टारगेट पर, AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed