फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two dead, six injured in road accidents

Saharanpur News: सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल

Mon, 19 Oct 2026 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two dead, six injured in road accidents
रामपुर मनिहारान में दिल्ली रोड पर टक्कर के बाद खड़ा क्षतिग्रस्त वाहन और जमा लोग। संवाद 
दिल्ली हाईवे पर खड़े डंपर से टकराया ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन

फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर मनिहारान/छुटमलपुर। रामपुर मनिहारान में दिल्ली हाईवे पर ट्रक की टक्कर से डंपर चालक सरवन (40) की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक के शीशे तोड़ कर चालक को निकाल कर अस्पताल भर्ती कराया। उधर, छुटमलपुर क्षेत्र में हुए तीन सड़क हादसों में मुजफ्फराबाद निवासी शहजाद (22) की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।


रविवार की सुबह दिल्ली हाईवे पर नानौता चुंगी के पास एक डंपर खराब होने के कारण डिवाइडर के पास खड़ा था। इसे चालक ठीक करने में लगा था। तभी दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक ने डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। इससे डंपर चालक सरवन गांव थावणी थाना नुकड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक के अगले हिस्से में फंसे ट्रक चालक वसीम निवासी राहत कॉलोनी चिलकाना को शीशे तोड़कर बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण कुछ देर के लिए हाईवे की एक लेन बाधित हो गई। बाद में पुलिस ने हाइड्रा मंगवाकर दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुटमलपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फराबाद गांव में दो बाइकों की टक्कर में शहजाद (22) निवासी मुजफ्फराबाद की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक सवार छुटमलपुर निवासी वंश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रविवार सुबह 10 बजे फतेहपुर कलसिया मार्ग पर मुजफ्फराबाद में लकड़ी की टाल के सामने हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस में दोनों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां से वंश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया।

सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दूसरे हादसे में मुजफ्फराबाद में सड़क पार कर रहे चंद्रपाल को बाइक सवार पनियाली थाना नागल निवासी मंजीत ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने सीएचसी फतेहपुर भर्ती कराया गया। तीसरे हादसे में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बिहारीगढ़ और गणेशपुर के बीच अज्ञात वाहन ने कैब को टक्कर मार दी। हादसे में कैब चालक गुंजीत सिंह और लक्ष्मी घायल हो गए। घायलों को परिजन यमुनानगर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed