फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Vehicle Theft Gang Busted: 12 Stolen Two-Wheelers Recovered from Mango Orchard

सहारनपुर: उत्तराखंड-हरियाणा तक वाहन चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, आम के बाग में छिपाई थीं 10 बाइक और दो स्कूटी

Tue, 13 Oct 2026 02:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Oct 2026 02:47 PM IST
सार

सहारनपुर की मंडी कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सकलापुरी रोड स्थित आम के बाग से 10 बाइक और दो स्कूटी बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सहारनपुर के अलावा उत्तराखंड और हरियाणा से भी वाहन चोरी करते थे।

विज्ञापन
Saharanpur Vehicle Theft Gang Busted: 12 Stolen Two-Wheelers Recovered from Mango Orchard
सहारनपुर कोतवाली में खड़ी बरामद बाइक व आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर की कोतवाली मंडी पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 10 बाइक और दो स्कूटी बरामद की गई हैं। चोरी के इन वाहनों को सकलापुरी रोड स्थित एक आम के बाग में तिरपाल से ढककर छिपाया गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सहारनपुर के अलावा उत्तराखंड और हरियाणा में भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से 2200 रुपये नकद और एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस अब बरामद वाहनों के मालिकों का पता लगाने के साथ यह जानकारी जुटा रही है कि आरोपियों ने अब तक कितने वाहन चोरी किए और चोरी के वाहनों को किन लोगों को बेचा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को कल सजा, सौरभ के भाई ने की फांसी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकने पर खुला मामला
पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि सोमवार शाम मंडी कोतवाली पुलिस की टीम सकलापुरी रोड पर कूड़ाघर तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले-लाल रंग की बाइक पर बिना हेलमेट आ रहे एक युवक को रुकने का इशारा किया गया।

पुलिस के मुताबिक, युवक रुकने के बजाय बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान शोभित उर्फ शोबी निवासी सम्राट विक्रम कॉलोनी, कोतवाली मंडी के रूप में हुई। उसके कब्जे से मिली बाइक चांद कॉलोनी से चोरी की निकली।

साथी के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूली
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में शोभित ने अपने साथी जावेद इकबाल निवासी मोहल्ला बंजारान, नकुड़ के साथ मिलकर वाहन चोरी करने की बात बताई। उसने यह भी जानकारी दी कि चोरी की कई बाइक और स्कूटी सकलापुरी रोड स्थित एक आम के बाग में छिपाकर रखी गई हैं।

इसके बाद पुलिस टीम शोभित को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां तिरपाल से ढके वाहनों के पास बैठे जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बाग से 10 बाइक और दो स्कूटी बरामद कीं।

हरियाणा के यमुनानगर से चोरी की स्कूटी भी बरामद
पुलिस के मुताबिक, बरामद वाहनों में कुछ पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 2200 रुपये नकद और एक फर्जी नंबर प्लेट भी मिली है। पूछताछ में एक स्कूटी हरियाणा के यमुनानगर की सब्जी मंडी से चोरी करने की जानकारी भी सामने आई है।

पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में संबंधित थानों से जानकारी जुटा रही है। वाहन मालिकों की पहचान करने और चोरी की घटनाओं की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी के वाहन किन लोगों को बेचे गए और गिरोह ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed