{"_id":"658bb39b4affe90b8c0711f7","slug":"saharanpur-tractor-falls-from-the-bridge-of-eastern-yamuna-canal-farmer-dies-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पूर्वी यमुना नहर के पुल से नीचे गिरा ट्रैक्टर, किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पूर्वी यमुना नहर के पुल से नीचे गिरा ट्रैक्टर, किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 27 Dec 2023 10:48 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:48 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई। बताया गया कि किसान मंडी से आलू बेचकर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पूर्वी यमुना नहर के पुल से नीचे गिर गया। वहीं किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
accident
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेहट थानाक्षेत्र में मंडी से आलू बेचकर लौट रहे एक किसान का ट्रैक्टर पूर्वी यमुना नहर के पुल से नीचे गिर गया। हादसे में किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे बेहट-दयालपुर रोड पर सरकारी अस्पताल के पास हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव मुर्तजापुर निवासी विनोद (50) पुत्र धर्म सिंह बेहट स्थित सब्जी मंडी से आलू बेचने के बाद ट्रैक्टर-बुग्गी लेकर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: deoband: बहुत जल्द इंशाअल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा, एक्स पर पोस्ट से मचा हड़कंप, पुलिस ने दबोचा मदरसे का छात्र
विज्ञापन
पूर्वी यमुना नहर के पुल पर अचानक विनोद ट्रैक्टर के ऊपर नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित ट्रैक्टर पुल से नीचे नहर के सूखे हिस्से में जा गिरा और पलट गया, जिसके नीचे दबने से विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना मृतक के गांव में दी।
सूचना पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने मृतक के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया, कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन मृतक किसान के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिसके बाद शव को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया।