फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   deoband: Police caught madrassa student who threatened second Pulwama attack on social media

Deoband: 'इंशाअल्लाह बहुत जल्द दूसरा पुलवामा भी होगा...', एक्स पर पोस्ट से हड़कंप, पकड़ा गया मदरसे का छात्र

Wed, 27 Dec 2023 10:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Dec 2023 10:34 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद से पुलिस ने मदरसा छात्र को गिरफ्तार किया है। छात्र के सोशल मीडिया से दूसरे पुलवामा हमले की धमकी भरी पोस्ट वायरल हो रही थी। इसके बाद से पुलिस व खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई थी। आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
deoband: Police caught madrassa student who threatened second Pulwama attack on social media
एसपी विपिन ताडा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देवबंद के एक मदरसे से पुलिस ने एक छात्र को पकड़ा है। उसने सोशल मीडिया (एक्स) पर धमकी भरी पोस्ट डाली है जिसमें लिखा बहुत जल्द इंशाअल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा। ऐसी धमकी भरी पोस्ट सामने आने के बाद एटीएस समेत अन्य खुफिया एजेंसियां छात्र से पूछताछ में जुट गई हैं।

विज्ञापन


देवबंद की खानकाह पुलिस चौकी की टीम द्वारा पकड़ा गया मदरसा छात्र मोहम्मद तलहा मजहर झारखंड के जमशेदपुर सरायकेला का रहने वाला बताया गया है। वह मजहबी तालिम हासिल करने के लिए देवबंद आया हुआ है।

विज्ञापन

उसके सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट की गई। ये पोस्ट उसी की है या किसी दूसरे की हरकत है पुलिस, एटीएस समेत अन्य खुफिया एजेंसियां इसका पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद मदरसा छात्र को पूछताछ के लिए हिरास्त में लिया गया था, लेकिन उससे अभी कुछ हासिल नहीं हुआ। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed