फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur tops in smart city tender process

स्मार्ट सिटी की टेंडर प्रक्रिया में सहारनपुर अव्वल

Tue, 03 Mar 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur tops in smart city tender process
स्मार्ट सिटी की टेंडर प्रक्रिया में सहारनपुर अव्वल
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट बनने की दिशा में सहारनपुर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सहारनपुर ने मुख्यमंत्री की ओर से निर्धारित समय सीमा में टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।
स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर जनवरी माह में बैठक हुई थी। सभी मंडलायुक्तों सहित शासन के अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल स्मार्ट सिटी को गति देने के लिए एक महीने का समय दिया था। फरवरी तक स्मार्ट सिटी के तहत आवंटित धन को लेकर टेंडर प्रक्रिया करनी थी। टेंडर प्रक्रिया में सहारनपुर ने अच्छा काम किया है। 14 फरवरी को राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के निदेशक राजीव शर्मा ने सहारनपुर कमिश्नर के कार्यों को संतोषजनक बताया था। यूपी की कई चयनित स्मार्ट सिटी का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। राजधानी लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी तक टेंडर प्रक्रिया में पीछे छूट गए।
विज्ञापन

इतना धन पहले ही हो चुका आवंटित
सहारनपुर 210 करोड़, अलीगढ़ 213 करोड़, कानपुर 207 करोड़, लखनऊ करीब 498 करोड़, झांसी 300 करोड़, बरेली-500 करोड़, प्रयागराज कोई टेंडर नहीं, लेकिन खर्च 21 करोड़ से अधिक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई कार्य स्मार्ट सिटी के तहत प्रगति में हैं। शासन से मिले निर्देश के अनुसार स्मार्ट सिटी के कार्यों को गंभीरता से किया जा रहा है।
- संजय कुमार, कमिश्नर सहारनपुर परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed