फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur tops in recovery of corona patients

कोरोना मरीजों की रिकवरी में प्रदेश में सहारनपुर अव्वल

Sun, 14 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur tops in recovery of corona patients
कोरोना मरीजों की रिकवरी में प्रदेश में सहारनपुर अव्वल
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना मरीजों की रिकवरी के मामले में सहारनपुर प्रदेश में पहले और देश में आठवें स्थान पर है। खास बात यह है कि देश के टॉप-10 शहरों में सहारनपुर के अलावा उत्तर प्रदेश का कोई दूसरा शहर शामिल नहीं है।
जिले में अभी तक 280 कोरोना मरीज सामने आए हैं। 14 जून तक 280 मरीजों में से 242 मरीज ठीक हो चुके थे, जबकि 38 एक्टिव हैं। अच्छी बात ये है कि जनपद में अभी तक कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। सहारनपुर के कार्य की प्रशंसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी कर चुके हैं। चार दिन पहले मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने जनपद के चिकित्साधिकारियों से फोन पर शाबाशी दी थी। साथ ही कुछ अधिकारी भी सहारनपुर पहुंचे थे, जो यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि मरीजों को ठीक करने में स्वास्थ्य महकमा क्या तरीका अपना रहा है। अब कोरोना मरीजों की रिकवरी को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने शहरों की लिस्ट जारी की है। इसमें सहारनपुर को प्रदेश में पहला स्थान मिला है, जबकि देश में आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन

देश के टॉप-10 शहर
-अरियालुर (तमिलनाडु)
-डुंगापुर (राजस्थान)
-कसरागोड (केरला)
-झलवर (राजस्थान)
-मंडया (कर्नाटका)
-जजपुर (उड़ीसा)
-कलाकुर्ची (तमिलनाडुु)
-सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
-मालडा (पश्चिमी बंगाल)
-सालेम (तमिलनाड़ु)
वर्जन
कोरोना मरीजों की रिकवरी को लेकर सूची जारी की गई है। इसमें सहारनपुर प्रदेश में पहले स्थान पर है, राष्ट्रीय स्तर पर आठवां स्थान मिला है। यह सब प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा विभाग समेत सभी सहयोगी विभागों द्वारा टीम के रूप में काम करने की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed