फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur The movement of devotees of Siddhapeeth Shakambhari Devi stopped after the rain

Saharanpur: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के श्रद्धालुओं का आवागमन बंद, बारिश के बाद नदी में बहाव बढ़ा

Fri, 08 Jul 2022 09:06 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 08 Jul 2022 09:06 PM IST
सार

शुक्रवार शाम को शिवालिक पहाड़ियों में हुई भारी बारिश के बाद सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी स्थित शाकंभरी खोल में तेज बहाव के साथ पानी आ गया। सिद्धपीठ को जाने एवं आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन एकदम से बंद हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur The movement of devotees of Siddhapeeth Shakambhari Devi stopped after the rain
नदी में बहाव तेज होने के बाद तटों पर खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवालिक पहाड़ियों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद सिद्धपीठ शांकभरी देवी की शांकभरी खोल (नदी) में तेज बहाव के साथ पानी आ जाने से श्रद्धालुओ का आवागमन बंद हो गया। बाद में नदी में पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालु दूसरे पार पहुंच पाए।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम को शिवालिक पहाड़ियों में हुई भारी बारिश के बाद सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी स्थित शाकंभरी खोल में तेज बहाव के साथ पानी आ गया। सिद्धपीठ को जाने एवं आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन एकदम से बंद हो गया। तेज बहाव के पानी से जो जहां था वहीं पर रुक गया।
विज्ञापन


सिद्धपीठ में भी अच्छी खासी संख्या में श्रद्धालु देवी दर्शनों को पहुंचे हुए थे और भूरादेव पर भी भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित थे, परंतु पानी आने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। हालांकि पानी करीब दो घंटे ही रहा। पानी उतरने के बाद ही श्रद्धालु अपने वाहनों को भूरादेव पर खड़े कर दूसरे पार पहुंच पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed