{"_id":"63d93527273a0d2fca531a1a","slug":"saharanpur-the-groom-returned-five-lakhs-of-dowry-and-married-with-only-one-rupee-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दूल्हे ने दहेज में मिले पांच लाख रुपये लौटाए, बोले- दुल्हन ही दहेज है, शादी की खूब हो रही प्रशंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दूल्हे ने दहेज में मिले पांच लाख रुपये लौटाए, बोले- दुल्हन ही दहेज है, शादी की खूब हो रही प्रशंसा
Tue, 31 Jan 2023 09:20 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 31 Jan 2023 09:20 PM IST
सार
Saharanpur News : दूल्हे ने दहेज में मिले पांच लाख रुपये लौटा दिए। दूल्हे ने कहा कि दुल्हन ही दहेज है। यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में नानौता थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर में मंगलवार को आई बरात में दूल्हे ने दहेज के पांच लाख रुपये लौटाकर एक रुपये और नारियल लेकर शादी कर अनूठी मिसाल पेश की है। दूल्हे के इस फैसले की हर तरफ सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी मनोज राणा पुत्र अजब सिंह की बेटी वंदना राणा की बरात हरियाणा के गांव सगा से मंगलवार को नगर के सहारनपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पहुंची थी। शादी के दौरान टीका प्रथा के लिए जब दुल्हन पक्ष पांच लाख रुपये की थाली लेकर दूल्हे मनोज कुमार पुत्र ऋषिपाल के पास पहुंचा तो दूल्हे ने थाली में से सिर्फ एक रुपया शगुन के तौर पर स्वीकार करते हुए थाली उठाकर टीके की सारी राशि ससम्मान लौटा दी।
विज्ञापन
दूल्हे मनोज कुमार व उसके पिता ऋषिपाल सिंह ने दहेज को एक सामाजिक बुराई बताते हुए बड़ी विनम्रता के साथ दुल्हन पक्ष को उक्त दहेज की रकम व सामान लौटा दिया। इसके साथ ही दहेज में मात्र नारियल व एक रुपया लेकर समाज के सामने अनूठी मिसाल पेश की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बद्दो की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में, बेटे सिकंदर पर कसा शिकंजा, आखिर कब दबोचा जाएगा ढाई लाख का इनामी
उन्होंने कहा कि दुल्हन ही दहेज है, समाज के लोगों ने इसकी प्रशंसा करते हुए सराहनीय कदम बताया है।
यह भी पढ़ें: Suicide: फरहा ने दुष्यंत को जन्मदिन पर दिया था फोन, धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब, पूछताछ में उगले में बड़े राज