फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: The girl who had come to put the puja items fell into the canal, search started

Saharanpur: पूजा का सामान डालने आई युवती नहर में गिरी, तलाश शुरू, छह माह पहले ही हुई थी शादी

Sun, 25 Aug 2024 12:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 25 Aug 2024 12:06 PM IST
सार

मायके आई एक युवती पैर फिसलने से नहर में गिर गई। पुलिस और गोताखोर युवती की तलाश में जुट गए हैं। 

विज्ञापन
Saharanpur: The girl who had come to put the puja items fell into the canal, search started
युवती के डूबने की सूचना पर नहर पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूजा का सामान डालने आई युवती पैर फिसलने से पूर्वी यमुना नहर में गिर गई। पुलिस गोताखोरों के साथ युवती की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


बेहट तवाली क्षेत्र के गांव गंदेवड़ में मायके में आई शिवानी (27) पूर्वी यमुना नहर में पूजा का सामान डालने के दौरान पैर फिसलने से गिर गई। साथ में आई उसकी सहेली साक्षी ने शिवानी को डूबते हुए देखकर शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक शिवानी बह चुकी थी। 
 

साक्षी दौड़कर गांव पहुंची और परिजनों को शिवानी के डूबने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों से शिवानी की तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद पीएसी की फ्लड कंपनी बुलाई गई। हथनीकुंड बैराज से नहर में पानी बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बैराज के अधिकारियों से बात की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले ही मायके आई थी शिवानी
पूर्वी यमुना नहर में डूबी गंदेवड़ के अमीचंद की बेटी शिवानी की शादी छह माह पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव लड़वा निवासी निशांत के साथ हुई थी। तीन चार दिन पहले ही वह मायके आई थी। सुबह अपनी सहेली साक्षी के साथ पूर्वी यमुना नहर में पूजा का सामान डालने के लिए गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed