{"_id":"63f47221ea62d4dd3705b58c","slug":"saharanpur-sugarcane-loaded-tractor-trolley-stuck-at-the-railway-gate-suddenly-the-passenger-train-arrived-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: रेलवे फाटक पर फंसा था गन्ने से लदा ट्रैक्टर ट्रॉला, अचानक आ गई पैसेंजर ट्रेन, ऐसे टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: रेलवे फाटक पर फंसा था गन्ने से लदा ट्रैक्टर ट्रॉला, अचानक आ गई पैसेंजर ट्रेन, ऐसे टला हादसा
Tue, 21 Feb 2023 12:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:56 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां गन्ने से लदा एक ट्रैक्टर ट्रॉला रेलवे ट्रैक पर फंस गया। इस दौरान ट्रेन आने से हड़कंप मच गया। जैसे तैसे ट्रैक्टर को अलग किया गया।
विज्ञापन
गन्ने का ट्रॉला फंसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के नांगल थानाक्षेत्र में मीरपुर रेलवे फाटकर पर गन्ने से भरा ट्रैक्टर ट्रॉला फंस जाने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, ट्रैक्टर-ट्रॉला फाटर पर फंसा था वहीं इसी दौरान पैसेंजर ट्रेन आ गई। जैसे तैसे चालक ने ट्रैक्टर को अलग किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल का गांगनौली के गन्ना क्रय केंद्र से एक ट्रैक्टर ट्राला गन्ने भरकर शुगर मिल जा रहा था। जैसे ही वह मीरपुर रेलवे फाटक क्रॉस करने लगा तभी ट्रैक्टर लाइन पर आकर फंस गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bijnor: घर में चल रही थीं शादी की तैयारी, एक दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, थाने पहुंचा होने वाला दूल्हा
विज्ञापन
इसी बीच पुरानी दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली फास्ट पैसेंजर का देवबंद की ओर से आने का संकेत मिला। चालक ने ट्राले को निकालने का बड़ा प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
उधर, फाटकमैन फाटक को बंद करना चाहता था, लेकिन बीच में ट्रैक्टर आ रहा था। ट्रेन आती देख ट्रैक्टर चालक ने ट्राले का गुल्ला निकालकर ट्रैक्टर को अलग कर लिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और फाटक बंद कर ट्रेन को पास कराया। बाद में दूसरा ट्रैक्टर मंगा कर ट्रैक्टर ट्रॉले को निकलवाया गया।