Bijnor: घर में चल रही थीं शादी की तैयारी, एक दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, थाने पहुंचा होने वाला दूल्हा
घर में दो बेटियों की शादी की तैयारी चल रही थी। मंगलवार को बरात आनी थी लेकिन इससे पहले ही एक बेटी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। चंद घंटे पहले दुल्हन के फरार होने के कारण शादी की तैयारियां धरी रह गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने का पता चलने पर बारात लेकर आने की तैयारी कर रहे दूल्हे के परिजन सकते में रह गए। दूल्हा व दुल्हन पक्ष की शादी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गईं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की दो बेटियों की मंगलवार को बरात आनी थी। उसने शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी और दोनों बारात के लिए खाना आदि भी तैयार हो गया था। देर रात करीब 11 बजे उसकी छोटी बेटी गांव के ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने का पता लगने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं होने वाला दूल्हा भी परिवार के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें: बेबस पिता: मौत से लड़ रहे इकलौते बेटे का पैर भी कटा, सिर पर बेटी की शादी, सहारे की टूटी उम्मीद
काफी देर तक परिजन युवती को बिना बताए तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नही लगा। बाद में पिता व अन्य परिजनों ने थाने पहुंचकर गांव के विशाल सैनी सहित तीन के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
उधर, शादी के चंद घंटों पहले दुल्हन के फरार होने का पता चलने पर दूल्हा पक्ष सकते में आ गया। बरात लेकर आने की तैयारी कर रहे दूल्हे के अरमानों पर पानी फिर गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक दिन ही सगी बहनों की बरात आनी थी।
छोटी बहन के फरार होने से उसकी शादी कैंसिल हो गई है। बड़ी बहन की बारात आई है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुदेशपाल ने बताया कि प्रेमी युगल को बरामद कर लिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में बयान कराए जाएंगे।