{"_id":"64e0997f48c6b6f21b060325","slug":"saharanpur-stones-were-thrown-at-car-of-son-of-bjp-leader-in-nagal-and-investigation-started-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी पर फेंके पत्थर, शीशा टूटा, घर पहुंच कर परिजनों को सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी पर फेंके पत्थर, शीशा टूटा, घर पहुंच कर परिजनों को सुनाई आपबीती
Sat, 19 Aug 2023 04:00 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 19 Aug 2023 04:00 PM IST
सार
Saharanpur News : सहारनपुर में भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। हालांकि गाड़ी में बेटे लोगों को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी पर फेंके पत्थर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के नागल में नागल टपरी मार्ग पर भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी पर पथराव होने से हड़कंप मच गया। हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे भाटखेड़ी निवासी भाजपा नेता मान सिंह सैनी का पुत्र दीपक सैनी सहारनपुर स्कूल से अपने बच्चों को लेकर वापस आ रहा था। जैसे ही वह गांव लाखनौर से बाहर निकला तो पेट्रोल पंप के निकट सड़क किनारे गड्ढे से उनकी गाड़ी पर तीन-चार पत्थर फेंके गए, जिससे उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम
विज्ञापन
बताया गया कि वह मौके पर नहीं रुका और गाड़ी दौड़ा दी। इसके बाद घर पहुंचकर पूरा वाकया परिजनों को बताया। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बुझे दो घरों के चिराग: गांव में पसरा मातम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, दर्दनाक था हादसा