{"_id":"6814bd1e3878eb3db807db3a","slug":"saharanpur-sergeant-died-after-being-shot-by-a-rifle-at-the-air-force-station-his-face-was-drenched-in-blood-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: एयरफोर्स स्टेशन में सार्जेंट की राइफल से ही गोली लगने से मौत, खून से लथपथ था चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: एयरफोर्स स्टेशन में सार्जेंट की राइफल से ही गोली लगने से मौत, खून से लथपथ था चेहरा
Fri, 02 May 2025 06:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 02 May 2025 06:10 PM IST
सार
एयरफोर्स के सार्जेंट हरप्रीत सिंह (34) अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह वे खून से लथपथ पड़े मिले। अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरसावा एयरफोर्स स्टेशन में तैनात एक सार्जेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सार्जेंट को आवंटित की गई राइफल से गोली चली है। मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक टीम ने आकर जांच की।
विज्ञापन
मामला शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे का है। बताया गया कि एयरफोर्स के सार्जेंट हरप्रीत सिंह (34) अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। कुछ देर बाद जब उनका साथी ड्यूटी पर पहुंचा तो उन्होंने हरप्रीत को घायल अवस्था में पड़ा देखा। हरप्रीत का चेहरा खून से लथपथ था। जानकारी मिलते ही एयरफोर्स के जवान उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें...
Bijnor: फर्जी एप पर दो करोड़ के बन गए 498 करोड़, हकीकत में लुटते रहे नौसेना के रिटायर्ड अफसर, ऐसे बनाया शिकार
यह भी पढ़ें...
Bijnor: फर्जी एप पर दो करोड़ के बन गए 498 करोड़, हकीकत में लुटते रहे नौसेना के रिटायर्ड अफसर, ऐसे बनाया शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संबंध में एयरफोर्स के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। सरसावा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उन्हें एयरफोर्स जवान के गोली लगने से घायल होने की सूचना मिली थी। मेडिकल कॉलेज में जवान की मृत्यु हो गई है। मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मृतक के शव का मुआयना करते हुए सबूत एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि फारेंसिक टीम एयरफोर्स स्टेशन के अंदर घटनास्थल पर भी जाकर जांच पड़ताल करेगी। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।