Saharanpur: दबोचे गए चार शातिर, वाहनों में लादकर ले जा रहे थे अवैध खनिज, खुले ये बड़े राज
एसडीएम ने पुलिस के साथ मिलकर चार शातिर आरोपियों को दबोचा है। ये वाहनों में अवैध खनिज लादकर ले जा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में एसडीएम ने बेहट व मिर्जापुर थाना क्षेत्र में बिना रॉयल्टी के खनिज लेकर जा रहे सात वाहनों को पकड़ा है। चार वाहनों के चालक भी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि तीन वाहनों के चालक मौके से भाग गए। पकड़े गए वाहनों में दो वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगी मिली। सभी वाहनों को संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को सौंप दिया गया।
एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव रायेपुर में खनिज से लदे दो वाहन चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी के पकड़े गए। इनके चालक उनकी गाड़ी को देखकर वाहनों को छोड़कर भाग गए। इन वाहनों पर जांच के दौरान फर्जी नंबर प्लेट पाई गईं। दोनों वाहनों को मिर्जापुर पुलिस को सौंप दिया गया।
इसके अलावा बेहट कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पांच वाहन पकड़े गए। इनमें से चार वाहनों के चालक भी गिरफ्तार किए गए हैं। एक वाहन का चालक मौके से भाग गया। सभी वाहनों में बिना रॉयल्टी के खनिज का परिवहन किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: संदिग्ध को दी शरण और 11 माह में लुकमान ने खड़ा कर लिया आतंकी नेटवर्क, मिले कई सबूत
उन्होंने बताया कि सभी वाहनों को बेहट पुलिस के सुपुर्द किया गया है और पकड़े गए चालक दीपक पुत्र सुधीर, सागर पुत्र अरुण निवासी गांव कम्बोहमजरा मजरा थाना बेहट, मुबारिक पुत्र कामिल निवासी गांव तीतरवाड़ा थाना कैराना जनपद शामली, आमिल पुत्र इरशाद निवासी गांव हर्रा थाना सरूरपुर जनपद मेरठ के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: बचाओ...बचाओ चिल्लाया कृष्णा, पर ट्रैक-ट्रॉली ने नहीं लगाए ब्रेक, कुचल दिया सिर, मंजर देख कांप गई रूह
पकड़े गए वाहनों पर कार्रवाई के लिए खनन एवं परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है।