{"_id":"68b9c79d52b84034b4042e5c","slug":"saharanpur-saying-marry-your-lover-otherwise-i-will-die-the-girl-consumed-poison-2025-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: 'प्रेमी से निकाह कराओ, नहीं तो मर जाऊंगी', कहकर युवती ने खाया जहर, फिर ऐसे हुई हैप्पी एंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: 'प्रेमी से निकाह कराओ, नहीं तो मर जाऊंगी', कहकर युवती ने खाया जहर, फिर ऐसे हुई हैप्पी एंडिंग
Thu, 04 Sep 2025 10:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:39 PM IST
सार
गंगोह में एक युवती ने जहर खा लिया, मगर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचा लिया। युवती ने कहा कि वह फिर जहर खाएगी। रालोद नेता हाजी सलीम ने दोनों पक्षों से बात की और युवक-युवती का निकाह करा दिया।
विज्ञापन
निकाह। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : freepik.com
विस्तार
प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती ने बुधवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार से उसकी जान बच गई। बाद में राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को राजी कराया और युवती-युवक का निकाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का मोहल्ले के ही एक युवक से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी को लेकर युवती के परिजन तैयार नहीं हो रहे थे। परिजनों के विरोध से आहत होकर युवती ने बुधवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, वहां चिकित्सकों ने उपचार कर उसकी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी ने दोनों के परिजनों से बात की। युवती के परिजन फिर भी निकाह के लिए तैयार नहीं हुए। युवती प्रेमी से ही निकाह की जिद पर अड़ी रही।
युवती का कहना था कि वह अपने प्रेमी के बिना इस दुनिया में नहीं रहेगी और अपनी जान दे देगी। हालात बिगड़ते देख रालोद नेता ने दोनों पक्षों से काफी देर तक बातचीत की और उन्हें निकाह के लिए सहमत कराया।
बृहस्पतिवार सुबह रालोद नेता के घर पर दोनों का निकाह संपन्न हुआ। हालांकि युवती के परिजन अभी भी नाराज दिखाई दिए और उन्होंने निकाह के बाद उससे संबंध न रखने का एलान कर दिया। यह घटना नगरभर में चर्चा का विषय बनी रही।