फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   saharanpur

गागलहेडी चीनी मिल ने किया पूरा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान

Fri, 11 Dec 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
saharanpur
जनपद की चार चीनी मिलों पर अब भी करीब 190 करोड़ बकाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गागलहेडी शुगर मिल ने शुक्रवार को विगत वर्ष का पूरा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। इससे पहले देवबंद चीनी मिल भी पूरा बकाया भुगतान कर चुकी है। जिले की चार शुगर मिलों पर विगत सीजन के अभी भी 190 करोड़ रुपये बकाया हैं।
शुक्रवार को गागलहेडी चीनी मिल ने 5.60 करोड का भुगतान किया है। इसके साथ ही मिल का गत सीजन का तमाम बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान हो गया है। इसके साथ ही जिले की दो चीनी मिलें गत सीजन का पूरा बकाया भुगतान कर चुकी हैं। जबकि जिले की चार चीनी मिलों पर अभी भी करीब 190 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य हैं। इस भुगतान को लेकर गन्ना विभाग से लेकर प्रशासन तक चीनी मिलों पर दबाव बनाए हुए हैं। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को गागलहेडी शुगर मिल ने गत सीजन के पूरा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। इससे पहले देवबंद शुगर मिल भी गत सीजन का पूरा बकाया भुगतान कर चुकी है। अब जिले की चार चीनी मिलों पर 190 करोड़ रुपये बकाया रह गए हैं। इसका भुगतान कराने के लिए भी चीनी मिलों पर दबाव बनाया हुआ है।
विज्ञापन

शुगर मिलों पर बकाए की स्थिति
मिल--------------बकाया
गांगनौली---------91.33 करोड़
शेरमऊ-----------20.13 करोड़
नानौता-----------50.76 करोड़
सरसावा----------28.05 करोड़
नोट: गन्ना विभाग के 11 दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार।
आंदोलन में भागेदारी करें किसान
सहारनपुर। गांव झबीरण में आयोजित बैठक में युवा किसान नेता अतुल फंदपुरी ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों को तबाह कर देंगे। केंद्र सरकार को किसानों की भावना को देखते हुए इन कानूनों को तत्काल वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि कानूनों की वापस कराने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में भागेदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान जाति धर्म से ऊपर उठकर इस आंदोलन में शामिल हों। इसमें विक्रम सिंह, भजनलाल, शुभम, आदित्य, प्रभात, हिमांशु, नरेंद्र, अभिनव, अर्जुन सिंह, साद अली, इंतखाब प्रधान, जावेद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed