फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Rajan Murder Case: Bhim Army announced to hold Mahapanchayat in Deoband Kotwali on 15th February

राजन मर्डर केस: भीम आर्मी का बड़ा एलान, 15 फरवरी को देवबंद कोतवाली में करेगी महापंचायत, ये है मांग

Sun, 11 Feb 2024 12:09 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 11 Feb 2024 12:09 AM IST
सार

Saharanpur Rajan Murder Case : भीम आर्मी ने बड़ा एलान किया है। राजन हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा भीम आर्मी 15 फरवरी को देवबंद कोतवाली में महापंचायत करेगी।

विज्ञापन
Saharanpur Rajan Murder Case: Bhim Army announced to hold Mahapanchayat in Deoband Kotwali on 15th February
पत्रकार वार्ता करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद में मायापुर गांव के अनुसूचित जाति के राजन हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा भीम आर्मी ने 15 फरवरी को देवबंद कोतवाली में महापंचायत करने का एलान किया है। भीम आर्मी पदाधिकारियों ने दो टूक कहा कि न्याय की मांग को लेकर सड़क से लेकर अदालत तक लड़ाई लड़ी जाएगी।

विज्ञापन


शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने अनुसूचित समाज के लोगों को साथ लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शौर्य अंबेडकर ने कहा कि खेड़ामुगल चौकी क्षेत्र के मायापुर निवासी अनुसूचित समाज के राजन का शव 29 जनवरी को बीरपुर गांव में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुल गई पोल: फर्जी डिग्री से बंगलूरु में चार बने असिस्टेंट प्रोफेसर, महिला भी शामिल, जांच में हुए बड़े खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला हत्या का था और मृतक के परिजनों ने कई लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन उसके बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। तीन दिन पहले समाज के लोगों ने डीएम व एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था। मगर फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में भीम आर्मी चुप नहीं बैठेगी। न्याय की मांग को लेकर भीम आर्मी 15 फरवरी को देवबंद कोतवाली में महापंचायत करेगी।

यह भी पढ़ें: CA Death Case: जिस दिन सिर पर सजा था सेहरा, उसी दिन आई मौत, शादी की 17वीं सालगिरह पर घूमने गए थे शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed