फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut CA Abhishek Aggarwal dies while horse riding on 17th wedding anniversary in Shimla

CA Death Case: जिस दिन सिर पर सजा था सेहरा, उसी दिन आई मौत, शादी की 17वीं सालगिरह पर घूमने गए थे शिमला

Sat, 10 Feb 2024 05:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Feb 2024 05:31 PM IST
सार

CA Death Case : मेरठ निवासी सीए अभिषेक अग्रवाल की शिमला में घुड़सवाली के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि 17 साल पहले जिस दिन अभिषेक के सिर पर सेहरा सजा था, उसी दिन उनकी मौत हो गई। अभिषेक की मौत से मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Meerut CA Abhishek Aggarwal dies while horse riding on 17th wedding anniversary in Shimla
सीए अभिषेक अग्रवाल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे पर्यटन स्थल महासु पीक में एक पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इनकी पहचान अभिषेक अग्रवाल (43) पुत्र योगेश कुमार, निवासी 135 बीसी लाइन मेरठ कैंट जिला मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, घुड़सवारी के दौरान अभिषेक को चक्कर आया। लोगों ने उन्हें घोड़े से नीचे उतारा। इसके बाद अभिषेक बेहोश हो गए। स्थानीय लोग उन्हें उपचार के लिए आईजीएससी अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शादी की 17वीं सालगिरह पर पत्नी के साथ घूमने गए थे शिमला
शादी की 17वीं सालगिरह पर पत्नी के साथ शिमला घूमने गए सीए अभिषेक अग्रवाल (43) की घुड़सवारी के दौरान मौत हो गई। उधर, पति की मौत के बाद साथ में मौजूद पत्नी अंशु का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में 135 बीसी लाइन निवासी सीए अभिषेक अग्रवाल पुत्र योगेश कुमार अग्रवाल बृहस्पतिवार को पत्नी अंशु के साथ घूमने के लिए शिमला गए थे। शुक्रवार शाम उन्हें वापस लौटना था। इससे पहले वह शिमला के ठियोग थाने के फागू क्षेत्र में कुफरी से करीब तीन किलोमीटर आगे महासू पीक चले गए। यहां पर घुड़सवारी के दौरान उन्हें चक्कर आया। लोगों ने उन्हें घोड़े से नीचे उतारा। इसके बाद वह बेहोश हो गए। स्थानीय लोग उन्हें उपचार के लिए आईजीएससी अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिस तारीख पर शादी के बंधन में बंधे, उसी तारीख को पत्नी को अकेला छोड़ गए अभिषेक
सीए अभिषेक अग्रवाल 17 साल पहले वर्ष 2007 में नौ फरवरी को पत्नी अंशु अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की सालगिरह मनाने वह पत्नी के साथ शिमला गए थे। किसी ने सोचा भी नहीं था इसी तारीख को वह दुनिया छोड़ जाएंगे। पति के साथ खुशियां मनाने गईं अंशु भी जिंदगीभर का गम लेकर वापस लौटेंगी।

विज्ञापन

अभिषेक अग्रवाल के परिवार में मां पूनम अग्रवाल और पुत्र अविरल उर्फ सनी (13) व कौतिक उर्फ हनी (12) हैं। अविरल कक्षा-9 में और कौतिक कक्षा-8 में पढ़ते हैं। दोनों सिविल लाइन स्थित ब्रेंज रेंबो स्कूल पढ़ते हैं। अभिषेक मॉल रोड पर अपने पार्टनर विशाल जैन और संजीव जैन के साथ चार्टर्ड एकाउंटेंट फर्म चलाते थे। इसके अलावा उनकी फर्म दिल्ली में भी है।

परिजनों और दोस्तों के मुताबिक, अभिषेक अग्रवाल बेहद हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर रिश्तेदार और परिचित स्तब्ध रह गए। काफी देर तक मां और बच्चों को उनकी मौत की सूचना नहीं दी गई। जब उनके आवास पर लोग एकत्र होने लगे तो परिजनों को इस हादसे की जानकारी हुई। जिसके बाद मां और बच्चों का बुरा हाल हो गया। दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठने के बाद उन्हें देख लोगों की आंखें नम हो गईं।

यह भी पढ़ें: Bharat Ratna: आंदोलन की दोबारा तैयारी के बीच साधे देशभर के किसान, इन राज्यों की जाट बिरादरी होगी प्रभावित

सड़क हादसे में हुई थी पिता की मौत
अभिषेक के पिता योगेश कुमार अग्रवाल रक्षा लेखा नियंत्रक कार्यालय में नौकरी कर रिटायर हुए थे। करीब सात वर्ष पूर्व सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। मां पूनम अग्रवाल रजबन जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका थी। कुछ दिन पूर्व ही गिरने से उनके पैर की हड्डी टूट गई थी। उनके पैर का ऑपरेशन हुआ है।

यह भी पढ़ें: चर्चित लोकसभा सीट: हर चुनाव में बदले समीकरण, इस बार कांटे का मुकाबला, आजादी के बाद तीन बार रहा BJP का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed