फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur police have busted three factory and was making fake jeans with use name original

यूपी: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बनाते थे नकली जींस, पुलिस ने पकड़ी तीन फैक्टरी, सामने आया पूरा खेल

Mon, 09 May 2022 08:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 May 2022 08:10 PM IST
सार

ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली जींस बनाने वाली तीन फैक्टरियों का पर्दाफाश किया गया है।पुलिस ने मौके से 473 जींस और 489 टैग बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Saharanpur police have busted three factory and was making fake jeans with use name original
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में देहात कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली जींस बनाने वाली तीन फैक्टरी पकड़ी है। तीनों फैक्टरी से 473 जींस और 489 टैग बरामद हुए हैं। कंपनी के अधिकारी और पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। 

विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि देहात कोतवाली प्रभारी मनोज चहल को एक कंपनी के गुरुग्राम से आए अधिकारी आकाश शर्मा ने कंपनी के नाम पर क्षेत्र में नकली जींस बनाकर बाजार में सप्लाई करने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने कृष्णा कॉलोनी में फैक्टरी मालिक मोनू के यहां से कंपनी का फर्जी टैग लगाकर जींस का निर्माण होते पाया। इसी तरह हनुमाननगर कॉलोनी में मालिक मन्नान के द्वारा भी कंपनी के फर्जी टैग लगाकर जींस बनाई जा रही थी। इसके अलावा ग्राम नाजिरपुरा में फैक्टरी मालिक सर्वेश निवासी नाजिरपुरा कंपनी के टैग लगाकर नकली जींस बना रहा था। तीनों के यहां से पुलिस ने नकली टैग लगी 473 जींस और 489 टैग बरामद किए हैं। किसी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मौके पर काम कर रहे लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में कॉपीराइट अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निशाने पर अवैध संपत्तियां: अकबर बंजारा की मार्केट पर चला बुलडोजर, एमडीए ने 16 स्थानों पर की बड़ी कार्रवाई

छह माह से चल रही थीं फैक्टरियां 
ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली जींस बनाने की फैक्टरी छह माह से चल रही थी। आरोपी नकली टैग तैयार कराते थे। इसके बाद जींस पर लगाकर बाजार में सप्लाई करते थे। 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के दौरे से एक्शन में अफसर: मेरठ में 16 जगह गरजा बुलडोजर, देखिए ध्वस्तीकरण की ये तस्वीरें

कई दुकानदार रडार पर 
आरोपी जींस बाजार में जिन दुकानदारों को सप्लाई करते थे, पुलिस की रडार पर वह भी आ गए हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि छह माह में किन-किन दुकानों पर ब्रांडेड कंपनी की नकली जींस बेची गई है, उसका भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed