फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी के दौरे से एक्शन में अफसर: मेरठ में 16 जगह गरजा बुलडोजर, देखिए ध्वस्तीकरण की ये तस्वीरें

Mon, 09 May 2022 07:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 May 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will come in Meerut MDA big action against encroachment in city see photos
मेरठ में चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मेरठ आ रहे हैं। सीएम योगी 10 मई को क्रांति दिवस के अवसर पर क्रांतिकारी धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। विक्टोरिया पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। इसके अलावा सात परियोजनाओं का शिलान्यास और छह का लोकार्पण करेंगे।

वहीं सीएम योगी का दौरा कंफर्म होते ही प्रशासनिक अधिकारी एक्शन में आ गए। एमडीए की टीम ने सोमवार को शहर में 16 जगहों पर बुलडोजर चलवाया। इस दौरान सभी जगहों पर अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

CM Yogi will come in Meerut MDA big action against encroachment in city see photos
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

नौ दिन के अंदर फिर बड़ी कार्रवाई
मेरठ शहर में एमडीए की टीम ने नौ दिनों के अंदर एक और बड़ी कार्रवाई की है। एमडीए के अधिकारियों ने 16 स्थानों पर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एमडीए द्वारा शहर की अवैध कॉलोनियों पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है।

CM Yogi will come in Meerut MDA big action against encroachment in city see photos
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

बताया गया कि इसमें गो-तस्कर अकबर की लिसाड़ी में 500 वर्ग मीटर में स्थित व्यावसायिक मार्केट पर भी बुलडोजर चलाया गया है। इससे पहले 30 अप्रैल को भी अकबर बंजारा की 13 दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi will come in Meerut MDA big action against encroachment in city see photos
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

सीएम योगी के आदेश पर सभी शहरों में अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। वहीं मेरठ में लगातार एमडीए और प्रशासनिक आधिकारियों की कार्रवाई जारी है। बता दें कि पिछले 15 दिनों में जिले में लगभग 50 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है।

विज्ञापन
CM Yogi will come in Meerut MDA big action against encroachment in city see photos
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

एमडीए की टीम ने सोमवार सुबह से ही शहर के 16 स्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। सभी स्थानों पर बुलडोजर द्वारा अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा जिन स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए मकान बनाए जा रहे हैं, उन पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed