{"_id":"62d2d548f0cf7d4264530aac","slug":"saharanpur-police-has-arrested-former-bsp-mlc-mahmood-ali-from-navi-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आखिर दबोचा गया पूर्व बसपा एमएलसी महमूद अली, नवी मुंबई से हुआ गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी सहारनपुर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आखिर दबोचा गया पूर्व बसपा एमएलसी महमूद अली, नवी मुंबई से हुआ गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी सहारनपुर पुलिस
Sun, 17 Jul 2022 12:45 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:45 AM IST
सार
पूर्व बसपा एमएलसी महमूद अली आखिरकार दबोचा गया। सहारनपुर पुलिस ने उसे नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है। सहारनपुर पुलिस महमूद अली को रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
पूर्व बसपा एमएलसी महमूद अली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के छोटे भाई पूर्व बसपा एमएलसी महमूद अली को सहारनपुर पुलिस ने शनिवार देर शाम नवी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि मिर्जापुर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में पूर्व एमएलसी को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है, जिसे कोर्ट में वारंट दाखिल कर रिमांड पर लेकर सहारनपुर लाया जाएगा।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि पूर्व एमएलसी महमूद अली पर और उसके भाई हाजी इकबाल पर दो दिन पहले 25 हजार का इनाम घोषित किया था। महमूद अली एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में भी वांछित था। इस मामले में उसका वारंट यहां कोर्ट में डाला जाएगा। फिलहाल पूर्व एमएलसी महमूद अली को नवी मुंबई के नेरल थाने में रखा गया है। उसको रिमांड पर लेकर सहारनपुर लाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस खनन माफिया हाजी इकबाल की तलाश में भी लगी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: इश्क में ऐसी वारदात, खौफनाक कहानी सुनकर अफसर भी हैरान, प्रेमिका के शव से लिपटकर खूब रोया था आशिक
विज्ञापन