{"_id":"6ad912df7fcd1f8c4d033735","slug":"preparations-for-the-census-intensify-1080-personnel-to-receive-training-in-three-phases-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-186414-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनगणना की तैयारी तेज, 1080 कर्मियों को तीन चरणों में मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनगणना की तैयारी तेज, 1080 कर्मियों को तीन चरणों में मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। जनगणना-2027 को लेकर तहसील बेहट में तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना कार्य को व्यवस्थित व समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए 1080 कर्मियों की नियुक्ति की गई है। इन कर्मियों को जनगणना की प्रक्रिया और निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के लिए तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जनगणना के दूसरे चरण में 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना तथा एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का क्षेत्रीय कार्य प्रस्तावित है। बुधवार को कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी सुबोध कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर कर्मियों को जनगणना संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे जनगणना की प्रक्रिया को गंभीरता से समझें और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्य पूरा करें। साथ ही जनगणना कार्य में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और शुद्धता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण के तीन चरण निर्धारित किए गए है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण 21 से 23 अक्तूबर, द्वितीय चरण का 26 से 28 अक्तूबर व तृतीय चरण का प्रशिक्षण एक से चार नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया है, कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जनगणना कार्य को समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।