फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dust from festive-season painting and whitewashing work is making it hard to breathe.

Saharanpur News: त्योहार में रंगाई-पुताई की धूल से उखड़ रहीं सांसें

Thu, 22 Oct 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dust from festive-season painting and whitewashing work is making it hard to breathe.
जिला अस्पताल की ओपीडी पर खड़े मरीज। संवाद
- सीने में जकड़न, दर्द, खांसी हो रही, मौसम में बदलाव से परेशानी
विज्ञापन


- जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में बढ़ रही मरीजों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। त्योहारों में घरों की रंगाई-पुताई और सफाई से अस्थमा व पुराने सांस रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। सांस फूलने और सीने में जकड़न की समस्या हो रही है। ऐसे मरीजों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल में पहुंचना पड़ रहा है।
इन दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह-शाम हल्की सर्दी और दिन में तेज धूप निकल रही है। इसके साथ ही त्योहारी सीजन भी चल रहा है। त्योहारों में लोग घरों की साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। रंगाई-पुताई की जा रही है। इससे सांस नली में संक्रमण हो रहा है। सीने में जकड़न, खांसी हो रही है। लोगों की सांस फूल रही है। सबसे ज्यादा परेशानी पुराने सांस मरीजों को हो रही है।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने बताया कि सर्दी और त्योहारों में साफ-सफाई के चलते पुराने सांस मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे मरीजों को मास्क लगाना चाहिए। धूल से बचना चाहिए। ज्यादा परेशानी होने पर सांस के मरीज अस्पताल भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---- इन बातों का रखें ध्यान



- घर में रंगाई-पुताई वाले कमरे में सोने से बचें।

- घर में सफाई करते समय मास्क अवश्य लगाएं।

- अस्थमा, सांस मरीज डॉक्टर से सलाह के बाद दवा शुरू करें।

- सुबह-शाम भाप लें। गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed