फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Encroachments from Jama Masjid to Favvara Chowk

Saharanpur News: जामा मस्जिद से फव्वारा चौक तक अतिक्रमण की अतिक्रमण

Thu, 22 Oct 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Encroachments from Jama Masjid to Favvara Chowk
अतिक्रमण की फोटो - सहारनपुर के जामा म​स्जिद और सब्जी मंडी पुल पर लगी फल और सब्जी की रेहड़ियों स
- ठेलों और रेहड़ियों के कब्जे में सड़कें, जाम से जूझ रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण ने सड़कों को संकरा कर दिया है। जामा मस्जिद, फव्वारा चौक, दाल मंडी पुल और सब्जी मंडी पुल पर फल विक्रेताओं के ठेले, रेहड़ियां और दुकानों का सामान सड़क तक फैलने से राहगीरों के लिए निकलना मुश्किल हो गया है।
नगर के जामा मस्जिद और फव्वारा चौक के आसपास सड़क के बीच डिवाइडर होने के बावजूद दोनों तरफ फल विक्रेताओं ने फड़-ठेले लगा लिए हैं। शिवालिक बैंक के सामने और कोतवाली के बाहर पार्किंग वाले हिस्सों तक रेहड़ी-फड़ वालों का कब्जा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। रेहड़ियों के सामने खड़े होने से जाम मिनटों में लग जाता है। रोजमर्रा के कार्य करने वालों को इन मार्गों से निकलना चुनौती बन रहा है। नगर निगम की तरफ से अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। समस्या का स्थायी समाधान कभी नहीं होता।
विज्ञापन

-- यह बोले स्थानीय निवासी
- सुशील गुप्ता ने बताया कि बाजार में सड़क पर फड़ ठेले लगने से पैदल निकलने तक की जगह नहीं बचती। नगर निगम को ऐसे स्थानों पर नियमित निगरानी रखनी चाहिए, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित सिंघल ने बताया कि फव्वारा चौक और जामा मस्जिद के आसपास दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क के दोनों ओर फड़-रेहड़ी लगने और वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति बन जाती है। अतिक्रमण हटाकर आवागमन के लिए पर्याप्त जगह छोड़ी जानी चाहिए।
- राजीव गोयल ने बताया कि दाल मंडी और सब्जी मंडी पुल पर ठेलों के कारण रास्ता काफी संकरा हो जाता है। फड़ वाले चाइनीज लाउडस्पीकर लगाकर सामान बेचते हैं। जिससे वहां से निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है।
- पंकज ठाकुर ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए स्थायी व्यवस्था जरूरी है। अभियान चलने के बाद दोबारा सड़क पर ठेले लगने से समस्या बनी रहती है। नगर निगम को नियमित कार्रवाई के साथ नियमों का पालन भी सुनिश्चित कराना चाहिए।


वर्जन
जामा मस्जिद, फव्वारा चौक और दाल मंडी पुल पर कई बार अतिक्रमण हटाने के अभियान चलाए गए हैं। संबंधित लोगों को चेतावनी भी दी गई है। जल्द ही व्यापक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। - सुधीर शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed