फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Police attaches properties of 301 crore in Lucknow and Noida of former MLC Haji Iqbal

हाजी इकबाल की शामत: लखनऊ से नोएडा तक एक्शन, अरबों की संपत्ति हुई कुर्क, अब पुलिस की ये तैयारी

Mon, 19 Jun 2023 10:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Jun 2023 10:13 PM IST
सार

UP News : फरार चल रहे एक लाख के इनामी व पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की शामत आ गई है। पुलिस ने सोमवार को लखनऊ से नोएडा तक कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने इकबाल की अरबों रुपयों की संपत्ति को कुर्क किया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Police attaches properties of 301 crore in Lucknow and Noida of former MLC Haji Iqbal
हाजी इकबाल की संपत्ति कुर्क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में सोमवार को एक लाख रुपये के इनामी खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला की चिह्नित की गई 506 करोड़ की संपत्ति में से 301 करोड़ की लखनऊ और नोएडा में संपत्ति कुर्क की गई। पुलिस-प्रशासन की टीमों ने ढोल बजवाकर मुनादी कराई और सरकारी बोर्ड लगाए, जबकि सहारनपुर में रविवार को पुलिस-प्रशासन की टीमें 203 करोड़ की संपत्ति सीज कर चुकी हैं।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि नोएडा की कोतवाली इकोटेक-3 क्षेत्र के सेक्टर पांच में नोलेक पार्क के पास हाजी इकबाल की एक कोठी और कई प्लाट हैं, जिनको सहारनपुर से गई पुलिस-प्रशासन की टीमों ने कुर्क कर सरकारी बोर्ड लगाए। इनकी कीमत 290 करोड़ रुपये है। इसी तरह लखनऊ के गोमतीनगर में 11 करोड़ की कीमत के एक मकान को टीमों ने कुर्क किया।
विज्ञापन


बताया गया कि दो दिन में पुलिस-प्रशासन की टीमें सहारनपुर, नोएडा और लखनऊ में हाजी इकबाल की 502 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी हैं। गैंगस्टर एक्ट के मामले में पुलिस-प्रशासन ने 506 करोड़ की संपत्ति सहारनपुर, लखनऊ और नोएडा में चिह्नित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, महिला मित्र के साथ पकड़ा गया मर्चेंट नेवी का कर्मचारी और फिर...

कार्रवाई रहेगी जारी : एसएसपी
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हाजी इकबाल की अवैध संपत्ति कुर्क की जा रही है। लखनऊ और नोएडा में 301 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। आगे भी कार्रवाई की जारी रही।

यह भी पढ़ें: हादसे में उजड़ गया परिवार: माता-पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गम में डूबा पूरा गांव

45 मामले है दर्ज
इकबाल पर अवैध खनन, लोगों की संपत्ति कब्जाने, दुष्कर्म, डकैती, मारपीट, जानलेवा हमला, बंधक बनाने सहित 45 मामले दर्ज हैं। कई मामलों में हाजी इकबाल का पुत्र अब्दुल वाजिद, जावेद, मोहम्मद अफजाल, अलीशान और उसके भाई पूर्व एमएलसी मोहम्मद अली भी नामजद है। चारों पुत्र और भाई जेल बंद है, जबकि हाजी इकबाल फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed