फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Husband wife have died in road accident and atmosphere of sorrow in the village

हादसे में उजड़ गया परिवार: माता-पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गम में डूबा पूरा गांव

Mon, 19 Jun 2023 07:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Jun 2023 07:46 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। वहीं, माता-पिता की मौत होने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पूरा गांव भी गम में डूबा हुआ है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Husband wife have died in road accident and atmosphere of sorrow in the village
दंपती के फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक विपरीत दिशा से आ रही ईको वैन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे में पति-पत्नी की मौत से पूरा गांव गम में डूबा है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसाना निवासी नरेश शर्मा (52) अपनी पत्नी लोकेश (50) के साथ बाइक पर सवार अपनी बहन की ससुराल शामली से लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर मेपल्स स्कूल के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय नरेश शर्मा की बाइक सामने से आ रही ईको वैन से टकरा गई। हादसे में दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वैन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने पति-पत्नी को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। घटना से गांव में गम का माहौल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई विनेश ने अज्ञात वैन चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि वैन को कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2023: तैयारियां पूरी, DGP व प्रमुख सचिव गृह बोले- सकुशल संपन्न कराई जाएगी कांवड़ यात्रा

विज्ञापन

दंपती की मौत से गम में डूबा गांव
शामली से अपने घर वापस लौट रहे बाइक सवार दंपती की वैन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद से भैसाना गांव शोक में डूबा है। मृतकों के घर पर गम जताने वालों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें: Biparjoy Cyclone: चक्रवाती तूफान का पश्चिमी यूपी में असर जारी, बारिश ने गर्मी से दी राहत, पढ़ें- मौसम का हाल

कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसाना निवासी नरेश शर्मा (52) बजाज चीनी मिल भैसाना में फिटर के पद पर कई वर्ष से तैनात था। सोमवार को नरेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ शामली में अपनी बहन के घर गए थे। लेकिन घर लौटने समय हादसा हो गया। मृतक नरेश शर्मा के परिवार में एक बेटा अजय (25) और एक बेटी (23) है। मृतक के भाई विनेश ने बताया कि उनके भतीजे व भतीजी की अभी तक शादी नहीं हुई है। दोनों भाई-बहन नोएडा में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed