फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur police arrests three accused in cow slaughter case, meat and equipment recovered

सहारनपुर में गोकशी: दबोचे गए तीन आरोपी, पूछताछ में उगला पूरा सच, पुलिस ने बरामद किया मांस

Fri, 01 Sep 2023 04:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Sep 2023 04:16 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में गोकशी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन गोकशों को दबोचा है और उनके पास से मांस, बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Saharanpur police arrests three accused in cow slaughter case, meat and equipment recovered
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नागल में पुलिस ने तीन गोकशों को गिरफ्तार किया है। हालांकि कई गोकश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


बताया गया कि बृहस्पतिवार रात थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गांव सोहनचिड़ा के निकट गोकशी कर लौट रहे तीन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से गोमांस, बाइक और गोकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं। वहीं, तीन अन्य गोकश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

पुलिस ने गोमांस का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि रात करीब 1:20 बजे गांव सोहनचिड़ा के पास भगवानपुर मार्ग पर पुलिस गश्त कर रही थी, इसी बीच बाइक सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर चेकिंग की गई तो उनकी बाइक पर बोरे मे रखा करीब 30 किलो गोमांस, कुल्हाड़ी, छुरी आदि गोकशी करने के उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम अल्लाहदिया पुत्र मुस्तफा, गय्यूर पुत्र सज्जाद, रियासत पुत्र रहमुद्दीन गांव सोहनचिड़ा थाना नागल बताते हुए गोमांस की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि जंगल से एक गोवंश चोरी कर उसकी गोकशी की। बताया कि उनके तीन साथी गोकशी के अवशेष मिट्टी में दबाने के लिए गए थे लेकिन वे पुलिस को देखकर फरार हो गए।

विज्ञापन

पुलिस ने गोमांस को पशु चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार के पास भेजकर जांच कराई तो पशु चिकित्सक ने मांस की पुष्टि गोमांस होने की है। पशु चिकित्सक ने गोमांस का नमूना लेकर परीक्षण के लिए लैब को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुठभेड़ में 25 हजार इनामी घायल, युवक की मौत के मामले में खाकी पर गिरी गाज, पढ़ें ताजा खबरें

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि छह अगस्त की रात में गांव भिक्कनपुर निवासी श्रवण सिंह के यहां से एक भैंस चोरी की थी, जिसको उन्होंने काटकर बेच दिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त आरोपियों पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: आखिरबार बहन ने मनाया रक्षा बंधन: सड़क पर दौड़ाता रहा बस, रोकने के लिए चिल्लाती रही महिला; अंत में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed