Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Nine year old girl drowned while bathing in the canal

Saharanpur: नहर में नहाते समय डूबी नौ साल की बालिका, किनारे पर खड़ी बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही बड़ी बहन

Sun, 07 Jun 2026 10:33 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 07 Jun 2026 10:33 AM IST
सार

देवबंद के गांव तैय्यबपुर में अलीना अपनी बड़ी बहन इल्मा के साथ नहाने आई थी। अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर वह डूब गई। गोताखोरों की एक टीम उसे बचाने के प्रयास में जुटी है। किनारे पर परिजन और ग्रामीण जमा हैं। 

विज्ञापन
Saharanpur: Nine year old girl drowned while bathing in the canal
बच्ची की तलाश। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव तैय्यबपुर में नहाने समय नौ वर्षीय अलीना के नहर के तेज बहाव में बह गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी तुरंत हरकत में आया और गोताखोरों की मदद से लापता बालिका की तलाश शुरू कराई। हालांकि, अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


Trending Videos

जानकारी के अनुसार, तैय्यबपुर गांव निवासी नौ वर्षीय अलीना अपनी बड़ी बहन इल्मा के साथ गांव से गुजर रही नहर पर नहाने गई थी। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान अलीना अचानक गहरे पानी में चली गई और देखते ही देखते तेज बहाव में समा गई। अपनी छोटी बहन को इस तरह बहाव में लापता होता देख बड़ी बहन इल्मा ने शोर मचाया और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीना के परिवारजन और गांव के अन्य लोग बड़ी संख्या में नहर के किनारे पहुंच गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू कराया। गोताखोरों की एक टीम लगातार नहर के पानी में बच्ची की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए रुड़की से आ रही नहर के पानी के बहाव को भी कम कराया गया है। अलीना के तेज बहाव में बह जाने की खबर से परिजनों में गहरा सदमा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा गांव इस दुखद घटना से स्तब्ध है और बच्ची की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहा है। बचाव दल हर संभव प्रयास कर रहा है ताकि अलीना को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: ट्रक से टकराया बाइक पर बंधा बैग, टायरों से कुचलकर बाप-बेटे और भांजे की मौत, खून से सना हाईवे

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed