{"_id":"647f467efa7e970fe20974b3","slug":"saharanpur-news-woman-death-secret-revealed-in-post-mortem-report-in-deoband-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला नवविवाहिता की मौत का राज, इस हालत में मिली थी लाश, सदमे में मृतका के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला नवविवाहिता की मौत का राज, इस हालत में मिली थी लाश, सदमे में मृतका के परिजन
Tue, 06 Jun 2023 08:16 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 06 Jun 2023 08:16 PM IST
सार
Saharanpur News : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नवविवाहिता की मौत का राज खुल गया है। बताया गया कि मृतका की मौत के बाद से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के देवबंद में मकबरा गांव की नवविवाहिता स्वाति (25) की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने के कारण दम घुटने से मौत होना आया है। पोस्टमार्टम के बाद मायके में ही मृतका स्वाति का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार की रात मकबरा गांव में नवविवाहिता स्वाति (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला का शव कमरे में चुनरी के सहारे फंदे पर लटका मिला था। मृतका के भाई रवि ने कोतवाली में स्वाति के पति सचिन, ससुर बाबूराम और सास प्रेमवती के खिलाफ आईपीसी की धारा 304बी का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसा: दुनिया से चला गया परिवार का इकलौता सहारा, रोते हुए बेहोश हुई मां, गांव में मचा कोहराम
विज्ञापन
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने पर मौत होना आया है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: जमीन के विवाद को लेकर तीखी नोकझोंक, मौके पर BJP MLC, घर में घुसे बदमाश, 20 हजार की लूट
कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी जल्द पुलिस के शिकंजे में होंगे।