{"_id":"61e84cdb16e38f1ab2730595","slug":"saharanpur-news-the-villagers-will-not-go-to-other-places-from-the-village-if-not-vaccinated-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने की सजा: गांव से बाहर नहीं जा सकेंगे ग्रामीण, एसडीएम ने गांव को किया सील, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने की सजा: गांव से बाहर नहीं जा सकेंगे ग्रामीण, एसडीएम ने गांव को किया सील, जानें पूरा मामला
Wed, 19 Jan 2022 11:09 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:09 PM IST
सार
सहारनपुर के एक गांव में कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने की सजा मिली है। एसडीएम ने पूरे गांव को बैरिकेडिंग कराते हुए ग्रामीणों ने गांव से बाहन निकलने पर रोक लगा दी है। सिर्फ वह व्यक्ति ही गांव से बाहर जा सकेगा, जिसने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है।
विज्ञापन
गांव में पुलिस कर्मी तैनात।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में आ रहे उछाल के मद्देनजर अफसरों ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। रामपुर मनिहारान के गांव चकवाली में ग्रामीणों द्वारा कोविड वैक्सीनेशन कराने में रुचि न लेने पर एसडीएम ने गांव की बैरिकेडिंग कराते हुए इस पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। वैक्सीनेशन कार्ड दिखाने पर ही गांव से बाहर आया-जाया जा सकेगा।
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चकवाली में बुधवार को उप जिलाधिकारी संजीव कुमार व तहसीलदार विपिन द्विवेदी की टीम ने कोविड टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण किया। उप-जिलाधिकारी ने जांच में पाया कि गांव में वैक्सीन लेने वालों की संख्या नाममात्र है। इस पर उन्होंने पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम की मदद से गांव चकवाली के चारों ओर बैरिकेडिंग लगाकर गांव को सील करा दिया। गांव से बाहर आने-जाने वालों को वैक्सीन प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कमाल की बात: करोड़पति हैं प्रसन्न चौधरी, फिर भी नाम नहीं कोई वाहन, शपथ पत्र में ऐसे दर्शाया अपनी संपत्ति का ब्योरा
विज्ञापन
एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि गांव चकवाली में बहुत कम लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। अभी तक गांव में चार सौ लोग बिना वैक्सीनेशन के हैं। इस लिए गांव में बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया है। ग्रामीणों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: रालोद ने किया बड़ा बदलाव, छपरौली में बदला प्रत्याशी, सिवालखास विधानसभा सीट पर विरोध जारी