{"_id":"61e805c2dabaef075e38cd22","slug":"assembly-election-up-sp-rld-candidate-prasanna-choudhary-is-a-millionaire-in-shamli-but-he-has-no-vehicle-in-his-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाल की बात: करोड़पति हैं प्रसन्न चौधरी, फिर भी नाम नहीं कोई वाहन, शपथ पत्र में ऐसे दर्शाया अपनी संपत्ति का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाल की बात: करोड़पति हैं प्रसन्न चौधरी, फिर भी नाम नहीं कोई वाहन, शपथ पत्र में ऐसे दर्शाया अपनी संपत्ति का ब्योरा
Wed, 19 Jan 2022 06:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:06 PM IST
सार
शामली में सपा-रालोद गठबंधन के एक ऐसे भी प्रत्याशी हैं, जिनके पास वैसे तो करोड़ों रुपये की संपत्ति है। लेकिन उनके नाम कोई वाहन नहीं है। जानिए उन्होंने नामांकन पत्र में किस तरह अपनी संपत्ति को दर्शाया है।
विज्ञापन
शामली में नामांकन करते प्रशन्न चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी ने शामली विधानसभा सीट से नामांकन किया है। उन्होंने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दाखिल किया। जिसके अनुसार उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। वह अक्सर लग्जरी कारों में घूमते हैं, लेकिन हैरत की बात है कि उनके या किसी परिजन के नाम कोई लग्जरी वाहन नहीं है। पत्नी बबीता जावला के नाम एक आल्टो कार और एक स्कूटी है। प्रसन्न चौधरी और उनके आश्रितों के नाम फरीदाबाद में भी करोड़ों की संपत्ति है। उनके या किसी परिजन के नाम कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
शपथ पत्र में यह दर्शाई चल संपत्ति
प्रसन्न चौधरी ने शपथ पत्र में करीब 10 लाख की चल संपत्ति दिखाई है। उनकी पत्नी के पास 6.93 लाख और परिजन संतोष के पास 10.12 लाख की चल संपत्ति है। जिसमें प्रसन्न चौधरी के पास 50 हजार, पत्नी के पास 40 हजार और आश्रित संतोष के पास 35 हजार की नकदी दिखाई है। पंजाब नेशनल बैंक के खाते में 1.65 लाख, एक्सिस बैंक में 1.21 लाख और पंजाब नेशनल बैंक फरीदाबाद के खाते में 3.50 लाख रुपये हैं। पत्नी बबीता के बैंक खाते में 1.56 लाख रुपये हैं। आश्रित संतोष के एक बैंक खाते में 16 हजार और दूसरे में नौ हजार रुपये हैं। प्रसन्न चौधरी के पास 1.10 लाख के शेयर, बंध पत्र आदि हैं। उनके और संतोष के पास 52-52 हजार की बीमा पॉलिसी है। प्रसन्न चौधरी और उनकी पत्नी के पास 50-50 ग्राम सोना है। उनके तीन आश्रितों के पास 220 ग्राम सोना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: रालोद ने किया बड़ा बदलाव, छपरौली में बदला प्रत्याशी, सिवालखास विधानसभा सीट पर विरोध जारी
विज्ञापन
16 करोड़ से ज्यादा की है अचल संपत्ति
शपथ पत्र के अनुसार प्रसन्न चौधरी के पास 16 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है। पत्नी के नाम 18 लाख की अचल संपत्ति है। परिजन संतोष के नाम करीब 56 लाख और सिद्धार्थ के पास 1.18 करोड़ की अचल संपत्ति है। प्रसन्न चौधरी के नाम करीब 27 एकड़ कृषि भूमि है। फरीदाबाद में व्यावसायिक भवन भी उनके नाम है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने करीब 1.94 करोड़ कीमत की भूमि खरीदी। जिसकी कीमत अब छह करोड़ से ज्यादा है। शामली और फरीदाबाद में उनके और परिजनों के नाम मकान भी हैं।
यह भी पढ़ें: जयंत के सामने बड़ा संकट: रालोद के टिकट पर दिल्ली से सिवालखास तक भूचाल, पार्टी के झंडे में लगाई आग, खूब हो रहा विरोध, देखें तस्वीरें