फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: The schools will be open from one February, will boycott elections if action is taken

सहारनपुर में विद्यालय महासंघ का एलान : एक फरवरी से खोलेंगे स्कूल, कार्रवाई हुई तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Sun, 30 Jan 2022 12:05 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 30 Jan 2022 12:05 AM IST
सार

एक फरवरी से स्कूल खोलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर एक फरवरी से स्कूल नहीं खुले तो वह खुद ही स्कूल खोल लेंगे। उन्होंने कहा यदि कार्रवाई हुई तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन
Saharanpur News: The schools will be open from one February, will boycott elections if action is taken
छात्राएं।

विस्तार

सहारनपुर में मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ एवं वित्त विहीन शिक्षक महासभा से जुड़े अध्यापकों ने एक फरवरी से विद्यालयों को खोलने की मांग मुख्यमंत्री से करते हुए इस विषय में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। 

विज्ञापन


मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना के नाम पर काफी समय से विद्यालयों को बंद किया हुआ है जिस कारण बच्चों का शैक्षिक स्तर कमजोर हो रहा है और वित्त विहीन विद्यालयों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो रहा है।
विज्ञापन


ज्ञापन में मुख्यमंत्री से एक फरवरी से प्रदेश में सभी विद्यालय को खोले जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि शासन ने एक फरवरी से स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दी तो मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ से जुड़े लोग अपने स्तर पर विद्यालय खोलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : शाह के मुजफ्फरनगर दौरे पर टिकी विपक्ष की नजरें, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर उठाया ये मुद्दा


उन्होंने कहा यदि इनके विरुद्ध किसी तरह की कार्रवाई की गई तो मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ एवं वित्त विहीन शिक्षक महासभा से जुड़े अध्यापक चुनाव का बहिष्कार कर धरने प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें: UP election 2022 : मुजफ्फरनगर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कहा-पश्चिम की जनता से पूछने आया हूं, क्या दंगे भूल गए 

इस दौरान नरेश शर्मा, देशबंधु शर्मा, दिनेश कुमार, राकेश शर्मा, प्रमोद रावत, अजय रावत, राकेश जोशी, सुधीर कुमार, योगेश कुमार, अमित कुमार, बलकार सिंह, विजयपाल सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed