फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Suspected terrorist Azruddin was connecting youth with terrorist organizations

Saharanpur News: आतंकी संगठनों से युवाओं को जोड़ रहा था संदिग्ध अजरूद्दीन, डायरी खोलेगी राज

Mon, 02 Jan 2023 10:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 Jan 2023 10:55 AM IST
सार

सहारनपुर निवासी अजरूद्दीन नामक युवक भी लुकमान के साथ देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया, जो आतंकी संगठनों से युवाओं को जोड़ने का काम कर रहा था, जिसे लखनऊ एटीएस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Suspected terrorist Azruddin was connecting youth with terrorist organizations
संदिग्ध लुकमान के निशानदेही पर उठाया गया अजरूद्दीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ एटीएस द्वारा पकड़े गए सहारनपुर निवासी संदिग्ध आतंकी अजरूद्दीन के पास से एक डायरी मिली है, जिससे एटीएस के हाथ कई अहम सुराग लग सकते हैं, जिसकी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि एकता कॉलोनी निवासी अजरूद्दीन कई आतंकी संगठनों से जुड़ा था, जिसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में युवाओं को आतंकी संगठनों से जोड़ने की कमान सौंपी गई थी। एटीएस सूत्रों के मुताबिक अजरूद्दीन अलकायदा बर्र-ए-सगीर और उसके सहयोगी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के संपर्क में था। 

विज्ञापन


एटीएस ने 26 सितंबर को संदिग्ध आतंकी लुकमान की गिरफ्तारी की थी। इसके बाद एटीएस ने शामली, हरिद्वार, रुड़की से कई संदिग्धों को पकड़ा था। लुकमान से हुई पूछताछ के आधार पर अजरूद्दीन का नाम सामने आया था और एटीएस ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके पास से एक डायरी एटीएस ने बरामद हुई है, जिसमें कई मोबाइल फोन नंबर लिखे हैं, जिनकी एटीएस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस कार्रवाई के बारे में स्थानीय अधिकारियों ने कोई जानकारी होने से इनकार किया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: आज से खुले स्कूल, बंद कमरे में कोयला-लकड़ी जलाकर सोने वाले सावधान...जा सकती है जान

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट बेचने का काम करता था अजरूद्दीन
अजरूद्दीन हेलमेट बेचने का काम करता था। वह जिले में सड़क किनारे दुकान लगाता था। उसके पिता भी यही काम करते हैं। पिता चिरागूद्दीन का कहना है कि अजरूद्दीन के बार में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। उनके बेटे पर लगे आरोप गलत हैं। अजरूद्दीन के दो भाई ओर हैं, जो सड़कों पर दुकान लगाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं। अजरूद्दीन कक्षा 11 तक पढ़ा है।

26 सितंबर को लखनऊ एटीएस ने संदिग्ध लुकमान को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसके नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें पता चला कि लुकमान के साथ दस से ज्यादा संदिग्ध देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, जो प्रदेश में सक्रिय हैं।

पूछताछ के बाद एटीएस को पता चला कि सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र निवासी अजरूद्दीन नामक युवक भी लुकमान के साथ देश विरोधी गतिविधियों कें लिप्त है, जो आतंकी संगठनों से युवाओं को जोड़ने का काम कर रहा था, जिसे लखनऊ एटीएस ने गिरफ्तार किया है। यह भी बताया जा रहा है कि वह आतंकी संगठनों के संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed