फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: रोहटा में सांड ने ली महिला की जान, बुझे तीन घरों के चिराग, मरने वालों में चाचा-भतीजे शामिल

Mon, 02 Jan 2023 06:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 Jan 2023 06:39 PM IST
खास बातें

मेरठ में सभी स्कूल आज से दोबारा खोल दिए गए हैं। जिले में टीपी नगर में रविवार देर रात दर्दनाक हादसे में दंपती की मौत हो गई। दोनों अंगीठी जलाकर कमरे में सोए थे और सोते ही रह गए।

विज्ञापन
Meerut news live: school reopened today, read meerut news latest today in hindi
Meerut news - फोटो : Amar ujala

लाइव अपडेट

06:29 PM, 02-Jan-2023

नए साल के दूसरे दिन बुझे तीन घरों के चिराग, चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत

सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क मार्ग पर हुए हादसों में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि मृतकों में दो चाचा-भतीजे थे। 

पुलिस के अनुसार तीनों घायलों को अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अभी तक किसी भी पीड़ित परिवार की ओर से कानूनी कार्रवाई के लिए थाना में तहरीर नहीं दी गई।

06:28 PM, 02-Jan-2023

अमानगढ़ रेंज में मिला हाथी का शव, मचा हड़कंप

बिजनौर में अमानगढ़ रेंज में सोमवार को हाथी का शव मिला है। वनकर्मियों की सूचना पर उच्च अधिकारियों ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया। डीएफओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
04:51 PM, 02-Jan-2023

तीन लाख रुपये का लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया 

सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र के गांव रायेपुर में एक परिवार को तीन लाख रुपये का लालच देकर धर्मांतरण कराए जाने की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने धर्मांतरण कराए गए परिवार के सदस्यों को साथ लिया और मिर्जापुर थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश कौशिक ने बताया कि रविवार को उन्हें थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रायेपुर से सूचना मिली कि ईसाई मिशनरी से जुड़े कुछ लोग एक परिवार का जबरन धर्मांतरण करा रहे हैं। वह कार्यकर्ताओं के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां योगेश पुत्र रामलाल व उसकी बहन सुनीता मिले। योगेश ने बताया कि चार लोगों ने मिलकर उन्हें तीन लाख रुपये का लालच देकर जबरन उसका और उसकी बहन का धर्मांतरण करा दिया है। धर्मांतरण कराने वाले लोगों में एक महिला भी शामिल है। उन्हें कोई रुपये नहीं दिए गए।

आरोप है किसी बात का विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इसके बाद वे जिला मंत्री मनीष योगाचार्य, जिला सह संयोजक योगेश चौहान, विशाल चौहान, रजत शर्मा, अनुज कश्यप, नरेंद्र, आदि कार्यकर्ता योगेश और उसकी बहन को लेकर थाना मिर्जापुर पहुंचे। यहां योगेश की तरफ से महिला समेत चारों लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि घटना की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों में दो लोग रायेपुर, एक गांव खेड़ी और एक जाटोवाला गांव का बताया गया है। 
बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश कौशिक ने बताया कि क्षेत्र में ईसाई मिशनरी के कुछ लोग सक्रिय हैं, जो हिंदुओं को लालच देकर उनका जबरन धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। इस प्रकार की घटनाएं नहीं रुकी तो आंदोलन भी किया जाएगा। 
04:40 PM, 02-Jan-2023

मुरादनगर से ई-रिक्शा चोरी करके लिसाड़ी गेट में छोड़कर फरार हुए बदमाश 

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र से दो दिन पहले चुराया गया ई-रिक्शा बदमाश विकासपुरी में छोड़कर फरार हो गए। दो दिन से लावारिस ई-रिक्शा को खड़े देख देर रात क्षेत्रवासियों ने मामले की जानकारी लिसाड़ी गेट पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में लेते हुए उसके मालिक को मामले की सूचना दी है।

दरअसल, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के विकासपुरी इलाके में बिजली घर के पास शनिवार की दोपहर से एक ई-रिक्शा लावारिस खड़ा था। रविवार देर रात शक होने पर क्षेत्रवासियों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए ई-रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने बताया कि ई-रिक्शा से बैटरी और अन्य सामान गायब था। चेसिस नंबर आदि की मदद से आरटीओ में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि यह ई-रिक्शा गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर में रहने वाले नौशाद के नाम पर रजिस्टर्ड है। नौशाद के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उसने बताया कि उसका ई-रिक्शा दो दिन पहले चोरी हो गया था, जिसकी तहरीर उसने मुरादनगर थाने में दी थी। पुलिस के मुताबिक नौशाद को ई-रिक्शा की बरामदगी की सूचना दे दी गई है।
03:56 PM, 02-Jan-2023

पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप, छात्रा का सिर फूटा

मेरठ मेडिकल कॉलेज स्थित सर्वेंट क्वार्टर में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें छात्रा मेडिकल पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगा रही है। छात्रा का सिर फट गया और हाथ व पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। छात्रा के सिर में छह टांके आए हैं। वहीं, थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ का कहना है कि डीजे पर डांस के विवाद में मारपीट व पथराव हुआ था। इसमें छात्रा घायल हुई है।

सर्वेंट क्वार्टर निवासी दीपक पारचा की बेटी शिवानी ने बताया कि कुछ लोग नववर्ष पर डांस कर रहे थे। वह लोग भी केक लेकर आए थे। रात करीब 11 बजे वह घर के बाहर डांस देख रही थी। इसी दौरान फैंटम पुलिस पुलिस ने थाने से अन्य पुलिस बल बुला लिया। आरोप है कि पुलिस ने बिना पूछताछ लाठीचार्ज कर दिया। उन्हें दौड़ाकर पीटा। पुलिस की लाठी लगने से सिर फट गया और हाथ व पैर में भी गंभीर चोट आई। बीच-बचाव में पड़ोसी विक्की आया तो उसे भी पीटा। छात्रा ने लाठीचार्ज का वीडियो बना लिया। रविवार को छात्रा ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। छात्रा का कहना है कि सोमवार को वह एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मेडिकल पुलिस की शिकायत करेंगे।
02:58 PM, 02-Jan-2023

राकेश टिकैत से मिलने पहुंचे संजीव शंकर, हिंदू नववर्ष पर जीआईसी में होगा महामृत्युंजय यज्ञ

महामंडलेश्वर संजीव शंकर महाराज राकेश टिकैत के साथ - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में महामृत्युंजय सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर संजीव शंकर  महाराज ने  सिसौली में भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत से  मुलाकात की और समाज में आ रही खटास एवं आध्यात्मिक,सनातन धर्म के संबंध में विस्तार से चर्चा की। महामंडलेश्वर  ने बताया कि आगामी हिंदू नव वर्ष चैत्र मास में मुजफ्फरनगर के राजकीय कॉलेज मैदान में एक विशाल 101 कुंडीय महामृत्युंजय यज्ञ आयोजन किया जाएगा। इस विशाल यज्ञ में भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत मुख्य यजमान होंगे। 

संजीव शंकर  महाराज ने दिव्य अखण्ड किसान ज्योति के दर्शन किए और बताया कि अखंड किसान ज्योति अपने आप में अभूतपूर्व है। भाकियू सुप्रीमो ने कहा कि हमारे देश में सर्व समाज के बिना विकास और शांति की कल्पना नहीं की जा सकती, जब तक सर्व समाज के लोग एकजुट होकर राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रतिज्ञा बद्ध नहीं होंगे, तब तक राष्ट्र का विकास असंभव है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:56 PM, 02-Jan-2023

मेरठ के मुंडाली में बच्ची की हत्या, ड्रम में मिला शव

मेरठ के मुंडाली में सोमवार को आठ साल की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। बच्ची का शव घर के बाहर रखे पानी के ड्रम में रखा मिला। जानकारी लगने पर बच्ची के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों को कहना है कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई है। सीओ सुचिता सिंह का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 
02:53 PM, 02-Jan-2023

एसडी एसोसिएशन को जवाब देने के लिए 10 दिन की मोहलत

मुजफ्फरनगर जनपद की एसडी मार्केट प्रकरण में पालिका ने एसोसिएशन को जवाब देने के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। ईओ हेमराज सिंह ने बताया कि 12 जनवरी तक का समय दिया गया है।

पालिका ने 27 दिसंबर को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा था। नोटिस जारी होते ही जिलेभर से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हुई। व्यापारियों ने सर्वे का विरोध किया। बाजार बंद कर दिए गए थे। केंद्रीय मंत्री डॉ. सजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक समेत अन्य जनप्रतिनिधि व्यापारियों के बीच पहुंचे थे। इस मामले में एसोसिएशन ने प्रशासन से जवाब देने के लिए समय की मांग की थी। ईओ ने बताया कि एसोसिएशन को समय दिया गया है।
02:32 PM, 02-Jan-2023

मुजफ्फरनगर में शहीद लोकेश सहरावत को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

शहीद लोकेश सहरावत को अर्पित की गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
सिक्किम के हादसे में  शहीद हुए सेना के नायक लोकेश  सहरावत की शोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई। दूर-दराज से लोगों ने पहुंचकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
पिछले महीने हुए हादसे में सेना का नायक शहीद हो गया था। सोमवार को गांव में शोक सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों के अलावा दूर-दराज से ग्रामीण पहुंचकर शहीद को अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। 

लोकेश कुमार 2013 में जबलपुर से 25 ग्रेनेडियर (सेना) में भर्ती हुए थे। हादसे से  दस दिन पहले ही एक माह की छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे। लोकेश किसान उदयवीर का इकलौता बेटा था, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  लोकेश की लगभग ढाई वर्ष पूर्व तनु के साथ शादी हुई थी। उनके कोई संतान भी नहीं है।
02:08 PM, 02-Jan-2023
मेरठ के रोहटा में आवारा गोवंश का कहर दूसरे दिन भी जारी रहा। जानकारी के अनुसार गांव मीरपुर निवासी गीता (40) पत्नी नीटू रविवार शाम जंगल मे चारा लेने गई थी। जहां उस पर आवारा गोवंश के झुंड ने हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आवारा गोवंश को भगाया। जिसमें महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जानकारी के बाद रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो आनन फानन में घायल को अस्पताल में भिजवाया जिससे ग्रामीण आक्रोशित न हो। वहीं रात में ही घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं आवारा गोवंशों के कहर को लेकर आक्रोशित हो रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed