फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Seven people injured including women due to between conflict in two sides

Saharanpur News : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत सात लोग घायल, जिला अस्पताल किया रेफर

Thu, 09 Feb 2023 06:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Feb 2023 06:06 PM IST
सार

Saharanpur News : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Seven people injured including women due to between conflict in two sides
घायल को ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बेहट क्षेत्र के गांव कादरपुर में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस सभी को सीएचसी ले गई। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव कादरपुर निवासी जुल्फान व फुरकान के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के जुल्फान (50) उसकी पत्नी सानिया (45) व उसका पुत्र शाहनवाज (30) व दूसरे पक्ष के परवेज (28) पुत्र फुरकान, इदरीश (55) शहरीन (17) पुत्री फुरकान व शाहीना (45) पत्नी फुरकान घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस सभी घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी ले गई, जहां से चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS : अर्जेंटीना से हस्तिनापुर पहुंचा पर्यटक सैलानियों का ग्रुप, इतिहास जानकर बोले- इंडिया इज द ग्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut News: पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ने गोली मारकर की आत्महत्या, अधिकारियों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed